Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दिशानी चक्रवर्ती हुईं इंगेज, जानिए किसे बनाया अपना जीवनसाथी

 हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ‘डिस्को डांसर’ के नाम से मशहूर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के घर खुशियों का माहौल छाया है. उनकी ...

Also Read

 हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ‘डिस्को डांसर’ के नाम से मशहूर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के घर खुशियों का माहौल छाया है. उनकी बेटी दिशानी चक्रवर्ती (Dishani Chakraborty) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस के साथ सगाई कर ली है. सगाई की फोटोज कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.



बता दें कि दिशानी चक्रवर्ती (Dishani Chakraborty) और माइल्स ने इंस्टाग्राम पर एक कोलैबोरेटिव पोस्ट शेयर करते हुए अपनी एंगेजमेंट की घोषणा की है. शेयर की गई तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. पहली फोटो में माइल्स समुद्र किनारे घुटनों के बल बैठकर दिशानी को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में दिशानी अपनी खूबसूरत एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं, जबकि माइल्स उन्हें प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में दोनों की खुशी साफ झलक रही है.


शादी की तारीख भी कर दी अनाउंस


इस कपल ने सिर्फ सगाई ही नहीं, बल्कि कपल ने अपनी शादी की तारीख का भी खुलासा कर दिया है. दोनों इसी साल 6 दिसंबर 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “06.12.2026. मेरे लिए अब तक का लिया गया सबसे आसान फैसला.” इस खास घोषणा के बाद फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.


कौन है माइल्स मैंटज़ारिस


अगर माइल्स मैंटजारिस की बात करें, तो वह अमेरिका के रहने वाले हैं और प्रोफेशन से स्टेडीकैम ऑपरेटर हैं. उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक वह फिल्म और वीडियो प्रोडक्शन इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. दिशानी और माइल्स लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया है.


सबसे छोटी बेटी है दिशानी


दिशानी चक्रवर्ती (Dishani Chakraborty) भी अमेरिका में रहती हैं और अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही हैं. वह मिथुन चक्रवर्ती और उनकी पत्नी योगिता बाली की गोद ली हुई बेटी हैं. चार भाई-बहनों में सबसे छोटी दिशानी अपने पिता की तरह एक्टिंग में रुचि रखती हैं और कई शॉर्ट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 94 हजार लोग फॉलो करते हैं.