Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्तब्ध कर देने वाली घटना,एक ही परिवार के चार लोग मृत मिले, पति-पत्नी फांसी पर लटके मिले, बच्चे मृत अवस्था में लेटे पाए गए, एक परिवार के चार लोगों ने क्यों अपनी ईहलीला समाप्त कर ली पर...तरह-तरह के कयास ...

 दुर्ग . असल बात news.   दुर्ग शहर में आज स्तब्ध कर देने वाली, आंखों में आंसू ला देने वाली घटना हुई है.एक ही परिवार के चार लोगों को मृत अवस्...

Also Read

 दुर्ग .

असल बात news.  

दुर्ग शहर में आज स्तब्ध कर देने वाली, आंखों में आंसू ला देने वाली घटना हुई है.एक ही परिवार के चार लोगों को मृत अवस्था में पाया गया है. इसमें से दो लोगों को फांसी पर लटके हुए पाया गया.यह दोनों पति-पत्नी है. वही उनके दो बच्चे पुत्र और पुत्री मृत अवस्था में लेटे हुए मिले हैं.सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.बताया जा रहा है कि पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें पारिवारिक विवाद की वजह से यह घटना होना बताया गया है.यह भी सवाल उठ रहा है कि इनमें से कहीं किसी एक ने, सभी पर हमला तो नहीं किया होगा और उसके बाद खुद तो फांसी नहीं लगा ली.

इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे दुर्ग शहर के इस हिस्से में मातम सा पसरा हुआ है.लोगों के जेहन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसी दिल दहला देने वाली घटना कैसे हो गई. हमने सबसे पहले इस बारे में प्राथमिकता पूर्वक जानने की कोशिश की है कि मृतकों के शरीर पर कहीं चोट तो नहीं पाया गया है, लेकिन जो जानकारी हमें मिली है उसके अनुसार अभी तक बहुत कुछ स्पष्ट तो नहीं हुआ है लेकिन ज्यादातर लोगों के द्वारा यह बताया जा रहा है कि किसी के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं. ऐसे में क्या सवाल उठना भी स्वाभाविक है कि जो दो लोग बिस्तर पर मिल पाए गए हैं उनकी मृत्यु आखिर कैसे हुई.यदि चोट के निशान नहीं मिले हैं,चोट नहीं पहुंचाई गई है तो हो सकता है कि करने के लिए किसी जहरीली चीज का इस्तेमाल किया गया होगा.

 हमें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से अभी जानकारी मिली है कि परिवार का मुखिया शेयर ट्रेडिंग का काम करता था. उसने कई व्यापार बदले थे और पिछले कई दिनों से यही काम कर रहा था. मृतकों का आज पोस्टमार्टम नहीं हो सका है पोस्टमार्टम के बाद कई तस्वीरें स्पष्ट हो सकेगी. बताया जा रहा है कि मृत एक महिला के परिजन महासमुंद और गुजरात से आने वाले हैं जिसके वजह से पोस्टमार्टम  आज नहीं किया जा सका. उनके अंतिम दर्शन के लिए शरीर को सुरक्षित रखा गया है.


 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर में एक परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जाँच की जा रही है। मौके पर पति पत्नी गोविंद साहू 45 वर्ष और चंचल साहू 40 वर्ष फाँसी पर लटके हुए मिले, मृतक के  पुत्री दृष्णा साहू 13 वर्ष पुत्र यशांत साहू 11 वर्ष मृत अवस्था में लेटे हुए मिले। घटना स्थल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मौके पर एफएसएल यूनिट की टीम पहुँची है और जाँच की जा रही है। घटना स्थल से सुसाइड नोट मिला है जिसमें पारिवारिक विवाद का हवाला दिया गया है, जिसकी जाँच की जा रही है। थाना मोहन नगर में मर्ग कायम कर जाँच में लिया गया है।