रायपुर,दुर्ग . असल बात news. जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई कर दी गई है. उन्हें,कर्तव्य निर्व...
रायपुर,दुर्ग .
असल बात news.
जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई कर दी गई है. उन्हें,कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और अशिस्ट व्यवहार किए जाने का दोषी माना गया है.
दुर्ग संभाग के आयुक्त के द्वारा निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है. दुर्ग संभाग आयुक्त के द्वारा पिछले 30 मई को मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था,लेकिन उनके द्वारा दिए गए जवाब को समाधानकारक नहीं माना गया. बताया जा रहा है कि यह हाई प्रोफाइल प्रकरण मुख्यमंत्री श्री साय के संज्ञान तक में पहुंचा था और उसके बाद कार्रवाई की गई.
जानकार सूत्रों ने इधर बताया है कि इस प्रकरण का दूसरा पहलू भी है.यह पक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी का बचाव करते हैं.
Breaking....
जिला पंचायत दुर्ग के प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार जांगड़े को वर्तमान कार्यों के साथ-साथ जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


