Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शहीदां दे सरताज, धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित ऐतिहासिक नगर कीर्तन आज छत्तीसगढ़ पहुँचा

भिलाई,असल बात यह नगर कीर्तन असम धुबरी के पावन गुरुद्वारा साहिब से चलकर सुबह 10:15 बजे भिलाई के कुम्हारी टोल प्लाजा पहुँचा, जहाँ छत्तीसगढ़ सि...

Also Read

भिलाई,असल बात





यह नगर कीर्तन असम धुबरी के पावन गुरुद्वारा साहिब से चलकर सुबह 10:15 बजे भिलाई के कुम्हारी टोल प्लाजा पहुँचा, जहाँ छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई एवं यूथ सिख सेवा समिति भिलाई ने संगत सहित गुरु घर की हाजिरी भरते हुए हर्षोल्लास से स्वागत किया।


नगर कीर्तन तत्पश्चात चरोदा, खुर्सीपार, पावर हाउस, सुपेला घड़ी चौक एवं नेहरू नगर चौक से होते हुए दुर्ग पहुँचा। प्रत्येक पड़ाव पर संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप के दर्शन किए तथा 10-10 मिनट तक नाम सिमरन व कीर्तन की रसधारा में शामिल होकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।


यूथ सिख सेवा समिति भिलाई सभी संगत का हृदय से आभार व्यक्त करती है, जिन्होंने बढ़-चढ़कर इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने में योगदान दिया। यह आयोजन न केवल सिख इतिहास की अमर गाथा को स्मरण करता है बल्कि समाज को भाईचारे, त्याग और मानवता का संदेश भी देता है। 

इस अवसर पर यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू , कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह, महासचिव जसवंत सिंह सैनी, सचिव हरपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, यशदीप सिंह, सोम सिंह और समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 

इसी कड़ी में सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल,वाइस चेयरमैन  गुरमीत सिंह गाँधी, पलविंदर सिंह रंधावा, हरभजन सिंह चहल, गुरमीत सिंह चहल , इंद्रपाल सिंह सैनी, अरविंदर सिंह खुराना, सिकंदर सिंह, जसवीर सिंह सैनी,हरपाल सिंह,,बलदेव सिंह,, बीबी कुलवंत कौर, सतवंत सिंह, अवतार सिंह, इंद्रजीत सिंह चावला, हरपाल सिंह हैप्पी, इंद्रपाल सिंह सैनी, सरबजीत सिंह सैनी, हरविंदर सिंह केबो, रणजीत सिंह नाहर,कुलदीप सिं , सुच्चा सिंह दाना, त्रिलोचन सिंह , गुरदेव सिंह, स्वर्ण सिंह कोक,  बलजिंदर सिंह कलेर, बलविंदर सिंह, सुच्चा सिंह, पुष्प सिंह,सेवा सिंह,, अमरजीत सिंह,, रणजीत सिंह,,जसवंत सिंह, सौदागर सिंह, सुखविंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, हीरा सिंह, बलकार सिंह, कुलदीप सिंह, सुखविंदर सिंह दर्दी, गुरनाम सिंह, एवं समस्त सिख समाज के वरिष्ठ लोग उपस्थित थे


वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह

असल बात,भिलाई