कोण्डागांव, असल बात News 15 अक्टूबर 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने रविवार को माकड़ी विकासखंड के ग्राम तितना में शासकीय उद्यान रो...
कोण्डागांव,
असल बात News
15 अक्टूबर 2026
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने रविवार को माकड़ी विकासखंड के ग्राम तितना में शासकीय उद्यान रोपणी के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए निर्माण एवं विकास कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत नर्सरी की स्वीकृति के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश उद्यानिकी विभाग को दिए। उन्होंने प्रस्तावित 4.5 हेक्टेयर भूमि पर विकसित भारत-जी राम जी के तहत फलदार पौधों के रोपण के लिए नर्सरी स्थापना कार्य स्वीकृत करने तथा इसके माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के लोगों के साथ बैठक आयोजित कर स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों को माली का प्रशिक्षण प्रदान करने पर भी जोर दिया, ताकि नर्सरी संचालन के स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके।
इससे पहले कलेक्टर ने माकड़ी क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय महाविद्यालय माकड़ी के निर्माणाधीन भवन एवं ग्रंथालय भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद ग्राम रांधना में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्राम कोटवेल में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के लिए प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत, वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग की सहायक संचालक श्रीमती करुणा कश्यप, सहायक उद्यानिकी अधिकारी श्री लोकेश्वर ध्रुव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


