Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शासन द्वारा चमोली हादसे में जिले के मृतकों एवं घायलों के परिजनों को 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी ने प्रभावित परिवारों को प्रदान की सहायता राशि

कोण्डागांव,  असल बात News 15 सितंबर 2026  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील पहल से उत्तराखण्ड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग ...

Also Read






कोण्डागांव, 

असल बात News

15 सितंबर 2026


 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील पहल से उत्तराखण्ड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने से हुई दुर्घटना में कोंडागांव जिले के मृत एवं घायल श्रमिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उक्त दुर्घटना में प्रभावित श्रमिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान राज्य शासन एवं उत्तराखण्ड शासन से प्राप्त सहायता राशि प्रभावित परिवारों को प्रदान की गई।


दुर्घटना में जिले के तीन मृत श्रमिकों के परिजनों को 09-09 लाख रुपए सहित कुल 27 लाख रूपए तथा दो घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपए सहित  कुल 01 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई। इस प्रकार प्रभावित परिवारों एवं घायलों को कुल 28 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी गई। इसमें मुख्यमंत्री सहायता कोष से 16 लाख रुपए तथा उत्तराखण्ड शासन से प्राप्त 12 लाख रूपए की सहायता राशि शामिल है।


सहायता राशि प्रदान करते हुए विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ‘विकसित भारत–जी राम जी’ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपने गांव में ही रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर का लाभ लें और जीविकोपार्जन के लिए काम की तलाश में दूसरे राज्यों में जाने से बचें। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देकर ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।


इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि चमोली हादसे से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राज्य शासन और विधायक सुश्री लता उसेंडी उनके साथ हैं। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा, अपर कलेक्टर एवं कोंडागांव एसडीएम श्री अजय उरांव, अतिरिक पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा, नायब तहसीलदार श्री नरेंद्र सिंह सहित श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।