Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भिलाई नगर निगम के पार्षद पदों के लिए वार्डवार आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, पूर्व में सामान्य रहने वाले कई वार्ड के आरक्षित हो जाने से कई को लगा झटका

  -कला मंदिर भिलाई में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुई वार्ड आरक्षण प्रक्रिया दुर्ग,भिलाई  . असल बात news. जिले के नगरीय निकायों में पार्षद  पद...

Also Read

 

-कला मंदिर भिलाई में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुई वार्ड आरक्षण प्रक्रिया


दुर्ग,भिलाई  .

असल बात news.

जिले के नगरीय निकायों में पार्षद  पदो पर निर्वाचन के लिए वार्डों का आरक्षण आज कर दिया गया है.कलेक्टर श्री अभिजित सिंह के द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम, 1994 के तहत जिले के तीन प्रमुख नगर पालिक निगमों- भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा के वार्डों का आरक्षण तय करने हेतु औपचारिक आदेश जारी किया गया था और आज बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओ की उपस्थिति लोग  इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। 

जारी समय-सारणी के अनुसार, तीनों नगर निगमों के वार्डवार आरक्षण की पूरी प्रक्रिया  सेक्टर-6, भिलाई स्थित कला मंदिर (सिविक सेंटर) में पुरी की गई। तय कार्यक्रम के तहत सबसे पहले पूर्वाह्न 11.00 बजे से नगर पालिक निगम भिलाई के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई है।

अभी तक जो जानकारी हमारे पास आई है उसके अनुसार वार्ड इस तरह से आरक्षित हुए हैं.






 हम आपको बता दें कि अपराह्न 03.00 बजे से नगर पालिक निगम रिसाली तथा सायंकाल 05.00 बजे से नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही संपन्न की जाएगी