कोण्डागांव, असल बात News 15 सितंबर 2026 भारत शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रवां राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ 09 सितम्बर 2026 को वाराणस...
कोण्डागांव,
असल बात News
15 सितंबर 2026
भारत शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रवां राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ 09 सितम्बर 2026 को वाराणसी से किया गया। जिसका अमल करते हुए कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेनू प्रकाश, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय के सभा कक्ष में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में पोषण संबंधी गतिविधियों को प्रभावी रूप से सचालित करना कुपोषण की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं और किशोरियों तक पोषण एवं स्वास्थ्य सबंधी सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करना रहा। कार्यशाला के दौरान राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्यों एवं विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पोषण सबंधी गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा मैदानी अमले को निर्देशित किया गया कि आगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण संबंधी सदेशों को प्रत्येक परिवार एव समुदाय तक पहुंचाया जाए तथा लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया जाए। बैठक में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए नियमित वजन एवं ऊचाई मापन, वृद्धि निगरानी तथा पोषण स्थिति के आकलन पर विशेष जोर दिया गया। कुपोषित एवं गभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं सेवाएं उपलब्ध कराने तथा उनके परिवारो से नियमित संपर्क बनाए रखने के संबंध में भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए प्रारंभिक अवस्था से ही उचित पोषण अत्यत आवश्यक है। परिवारों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक एवं मौसमी खाद्य पदार्थों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। स्थानीय खाद्य विविधता को बढ़ावा देकर परिवार कम लागत में भी पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा सकते हैं। बैठक में आगनबाडी केंद्रों के माध्यम से सचालित सेवाओं की गुणवत्ता, हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभपहुंचाने तथा मैदानी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी पर भी चर्चा की गई। सभी पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर आगनबाडी केंद्रों की गतिविधियों का निरीक्षण करने तथा आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिले में विभिन्न पोषण जागरूकता गतिविधिया गृहभेट, पोषण संवाद, पोषण प्रदर्शनी, स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन, स्वास्थ्य एवं पोषण सबंधी परामर्श तथा समुदाय आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी चर्चा की गई। इन गतिविधियों में शासन के समस्त विभागों से समन्वय कर जनप्रतिनिधियों, समुदाय, अभिभावको, महिलाओं, किशोरियों तथा अन्य संबधित विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे राष्ट्रीय पोषण माह के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाए। प्रत्येक परिवार को पौष्टिक आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं बच्चों की उचित देखभाल के महत्व के प्रति जागरूक किया जाए। विशेष रूप से कुपोषण से प्रभावित बच्चों एवं कमजोर परिवारों पर प्राथमिकता से ध्यान देकर उन्हें उपलब्ध शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं से जोड़ा जाए।
कार्यक्रम में पंचायत स्तरीय नोडल अधिकारी एवं महिला बाल विकास के समस्त अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


