Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अवैध गतिविधियों की शिकायत पर सूर्या टीआई मॉल स्थित स्पा सेंटर में दुर्ग पुलिस की औचक दबिश,7 युवतियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

भिलाई, दुर्ग . असल बात news.   अवैध गतिविधियों की शिकायत प्राप्त होने पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त टीम ने सूर्या टीआई मॉल के द्वितीय तल स्थित स...

Also Read

भिलाई, दुर्ग .

असल बात news.  

अवैध गतिविधियों की शिकायत प्राप्त होने पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त टीम ने सूर्या टीआई मॉल के द्वितीय तल स्थित स्पा सेंटर में औचक दबिश देकर जांच की गई ।जांच के दौरान बिजली एवं पानी की सप्लाई बंद होने के बावजूद परिसर के भीतर करीब 7 युवतियों एवं अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति पाई गई।पुलिस टीम द्वारा मौके पर उपस्थित व्यक्तियों से पूछताछ एवं प्राथमिक जांच की गई, जिसमें वर्तमान में अनैतिक कार्य अथवा अपराध का ठोस साक्ष्य नहीं मिला।भविष्य में संदिग्ध गतिविधियों की पुनरावृत्ति रोकने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने 7 युवतियों को सख्त हिदायत देकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाई की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूर्या टीआई मॉल के द्वितीय तल पर संचालित स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों के संचालन संबंधी शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भिलाई नगर सीएसपी, डीएसपी (IUCAW), थाना प्रभारी सुपेला एवं चौकी प्रभारी स्मृति नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्पा सेंटर में औचक दबिश दी गई।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर परिसर की जांच की गई तथा वहां उपस्थित युवतियों एवं अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पाया गया कि परिसर में बिजली एवं पानी की सप्लाई बंद होने के बावजूद करीब 7 युवतियां एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पुलिस द्वारा मौके पर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्राथमिक जांच की गई। वर्तमान में किसी प्रकार के अनैतिक कार्य अथवा अन्य अपराध से संबंधित ठोस साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं। तथापि, क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा भविष्य में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से मौके पर पाई गई युवतियों के संबंध में आवश्यक जांच कर उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी गई तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के सुसंगत प्रावधानों के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए मुचलका पाबंद किया गया।

दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में स्पा सेंटरों, दुकानों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की सतत चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। शिकायत अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। यह चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

वर्तमान कार्रवाई में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। मौके पर उपस्थित व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक जांच करते हुए 7  युवतियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है.उक्त कार्रवाई में भिलाई नगर सीएसपी, डीएसपी (IUCAW), थाना सुपेला एवं चौकी स्मृति नगर की संयुक्त पुलिस टीम की  भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस के द्वाराआम नागरिकों एवं स्पा सेंटर, दुकानों तथा अन्य प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की गई है कि अपने प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की अवैध अथवा असामाजिक गतिविधि संचालित न होने दें। नागरिक किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। दुर्ग पुलिस द्वारा स्पा सेंटरों, दुकानों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की सतत चेकिंग एवं निगरानी जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।