भिलाई, दुर्ग . असल बात news. अमलेश्वर थाना क्षेत्र में झीट=खुडमुड़ी मार्ग पर लगभग 7 दिन पहले चाकू अड़ाकर महिला से मंगलसूत्र लूटने लेने वाल...
भिलाई, दुर्ग .
असल बात news.
अमलेश्वर थाना क्षेत्र में झीट=खुडमुड़ी मार्ग पर लगभग 7 दिन पहले चाकू अड़ाकर महिला से मंगलसूत्र लूटने लेने वाले आरोपियों को पकड़ लिया गया है..पकड़े गए दोनों आरोपी की विधि से संघर्षरत बालक बताये जा रहे हैं. आरोपियों से लूट का मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया है.घटना में प्रयुक्त चाकु और मोटरसाइकिल भी बरामद कर जप्त किया गया है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूछताछ में विधि से संघर्षरत बालकों के द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किया गया है। पिछले 8 सितंबर की शाम को प्रार्थीया ग्राम झीट के नया क्रिकेट मैदान से अपनी सहेली के साथ काम कर वापस घर आ रही थी। पेट्रोल पंप के पास मेन रोड में पहुंची थी, तभी पाटन तरफ से एक मोटरसाइकिल. में दो अज्ञात लड़के आये और पीछे बैठे लड़के ने उतरकर हाथ में रखे चाकू को गले में अड़ाकर गले से सोने का मंगलसूत्र लूट कर दोनों से भाग गये।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना अमलेश्वर में धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गयी।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना के बाद से फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई। थाना अमलेश्वर एवं सायबर क्राईम दुर्ग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालक को भांटागांव रायपुर से घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ में विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर दोनों विधि से संघर्षरत बालकों नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
घटना स्थल
झीट-खुड़मुड़ी मेन रोड ग्राम झीट, थाना अमलेश्वर क्षेत्र, जिला दुर्ग।
जप्त संपत्ति
1 चार नग सोने की गोल बूंदे कीमती 35000 रु
2 दो नग सोने का लॉकेट कीमती 20000रु
3 मोबाईल विवो वाई 15एस कीमती 10000 रु
4 हीरो स्पलेण्डर मोटर सायकिल क्र CG 04 QW 3855 कीमती 50000 रु।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


