Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवा संकल्प अभियान के तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा समय-सीमा की बैठक में सुचारू आयोजन को लेकर दिए दिशा-निर्देश

कोण्डागांव,  असल बात News 15 सितंबर 2026 कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सेवा स...

Also Read



कोण्डागांव, 

असल बात News

15 सितंबर 2026

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान के आयोजन की तैयारी के साथ शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित होेने वाले गतिविधियों के लिए चिन्हांकित स्थानों की तिथिवार जानकारी सभी संबंधित विभागों को उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही अभियान के तहत 17 सितंबर को आयोजन होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। 

 बैठक में उन्होंने आगामी बस्तर ओलंपिक के आयोजन के लिए भी पंजीयन की तैयारी को लेकर भी संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईगॉट कर्मयोगी में सभी ऑनबोडिग हों, यह सुनिश्चित करें साथ ही प्रतिमाह एक-एक विषय पर ऑनलाईन कोर्स अनिर्वाय रूप से करें। उन्होंने मत्स्य पालन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मत्स्य पालकों की समिति का गठन एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, केसीसी सहित अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 

इसके साथ ही उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, श्रम पंजीयन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर एवं एसडीएम कोंडागांव श्री अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।