Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिला सांख्यिकी पुस्तिका एवं जनपदीय समाजार्थिक समंक विवरणिका पुस्तिका का विमोचन

कोण्डागांव,  असल बात News 28 सितम्बर 2026  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला सांख्यिकी पुस्तिका एवं जनपदीय समाजार्थिक समंक विवरणिका प...

Also Read


कोण्डागांव, 

असल बात News

28 सितम्बर 2026


 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला सांख्यिकी पुस्तिका एवं जनपदीय समाजार्थिक समंक विवरणिका पुस्तिका वर्ष 2024-25 का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आंकड़ों का संकलन, वर्गीकरण एवं प्रकाशन एक श्रमसाध्य और चुनौती पूर्ण कार्य है। कलेक्टर ने बताया कि पुस्तिका में वर्षा, जलवायु, जनसंख्या, क्षेत्रफल, शिक्षा, कृषि, उद्यानिकी, वन, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, सिंचाई, पशुधन एवं कुक्कुट, उद्योग एवं खनिजकर्म, परिवहन एवं संचार, श्रम एवं रोजगार, सहकारिता एवं बैंकिंग, स्वास्थ्य एवं पेयजल तथा न्यायिक एवं प्रशासनिक सहित विभिन्न विभागों के सांख्यिकीय आंकड़े तालिकाओं के माध्यम से संकलित किए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रकाशन शासकीय कार्यालयों, शोधकर्ताओं, योजनाकारों तथा आम नागरिकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और जिले के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर जिला योजना सांख्यिकी अधिकारी श्री देवेंद्र शोरी सहित संबंधित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।