दुर्ग ,अहिवारा . असल बात news. उनकी सक्रियता अंतिम समय तक बनी रही थी और वह हमेशा कहते थे कि अभी तो मैं बहुत कुछ कर सकता हूं. अपने क्षेत्...
दुर्ग ,अहिवारा .
असल बात news.
उनकी सक्रियता अंतिम समय तक बनी रही थी और वह हमेशा कहते थे कि अभी तो मैं बहुत कुछ कर सकता हूं. अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रति वे निरंतर सजग रहे और आम लोगों से मुलाकात करने, उनकी समस्या दुख पीड़ा सुनने के लिए भी वह पर्याप्त समय निकाल लेते थे.दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ऐसे वरिष्ठ विधायक श्री डोमन लाल कोर्सवाडा का निधन हो गया है.प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर शोक व्यक़्त किया है.
पूरा जानकारी के अनुसार विधायक श्री कोर्सेवाडा अभी पिछले कुछ दिनों से हैदराबाद में उपचार के लिए भर्ती थे.वहां उनका निधन जाने की खबर आई है.
वे इस विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए थे. इसके पहले वे छत्तीसगढ़ राज्य में संसदीय सचिव भी बनाए गए थे. वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ शासन में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी बनाए गए थे.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


