Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वरूपानंद महाविद्यालय द्वारा आयोजित दस दिवसीय इंटर्नशिप का सफल समापन

  भिलाई . असल बात news.  स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग द्वारा बी.एससी., एम.एससी. सूक्...

Also Read

 


भिलाई .

असल बात news. 

स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग द्वारा बी.एससी., एम.एससी. सूक्ष्मजीव विज्ञान एवं बायोटेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों के लिए दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह इंटर्नशिप "ब्रिजिंग लैब और क्लिनिक: डायग्नोस्टिक और मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी" विषय पर श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जुनवानी, भिलाई के सहयोग से आयोजित की गई। इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को ब्लड, यूरिन एवं अन्य क्लिनिकल सैंपल कलेक्शन, कल्चर, स्टेनिंग, बायोकेमिकल टेस्टिंग, एंटीबायोटिक सेंसिटिविटी टेस्ट एवं हॉस्पिटल लैब मैनेजमेंट का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया गया। श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जुनवानी की माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सना नुदरत एवं लैब इंचार्ज डॉ. डेविड लाल ने प्रशिक्षण दिया।

श्री शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर, हुडको के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. मोनिषा शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। प्राचार्या  डॉ. हंसा शुक्ला ने कहा कि लैब और क्लिनिक के बीच सेतु ही कुशल माइक्रोबायोलॉजिस्ट की पहचान है। कार्यक्रम संयोजक एवं विभागाध्यक्ष सूक्ष्मजीव विज्ञान डॉ. शमा ए. बैग ने बताया कि इसका उद्देश्य अकादमिक ज्ञान को क्लिनिकल प्रैक्टिस से जोड़ना था।

एम.एससी. माइक्रोबायोलॉजी की छात्रा कुमारी खुशी हलदर ने बताया कि "हमने सारे प्रैक्टिकल्स बहुत अच्छे से सीखा, जो पाठयक्रम में थ्योरी में पढ़े थे उसका व्यावहारिक ज्ञान इस इंटर्नशिप से मिला। एम.एससी. के छात्र ज्योति देय और सिमरजीत कौर ने बताया कि इन दस दिनों में हमें नया अनुभव मिला, नई चीजें सीखने को मिलीं जो किताबों में नहीं थी। बी.एससी. की छात्रा स्वाति देशलहरे और प्रतिभा सिंह ने बताया कि इस इंटर्नशिप से हमें व्यावहारिक ज्ञान मिला, इससे हमें हॉस्पिटल लैब की वास्तविक कार्यप्रणाली समझ आई।"

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापिका सुश्री सुरभि श्रीवास्तव एवं प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. जया तिवारी का विशेष सहयोग रहा।