Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ में नवाचार के लिए मिलेगा खुला मंच राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के लिए 17 अक्टूबर तक कर सकते हैं पंजीयन

कोण्डागांव,  असल बात News 28 सितम्बर 2026  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्री...

Also Read


कोण्डागांव, 

असल बात News

28 सितम्बर 2026


 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के इस इनोवेशन चैलेंज का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स, एमएसएमईएस एवं नागरिकों को वास्तविक सार्वजनिक समस्याओं के व्यावहारिक एवं नवाचारी समाधान प्रस्तुत करने के लिए एक खुला मंच उपलब्ध कराना है।


इच्छुक प्रतिभागी अपने इनोवेशन आइडिया के साथ इस चौलेंज में भाग ले सकते हैं। इसके लिए 17 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन किया जा सकता है। पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए सेवा इनोवेशन चैलेंज की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। पंजीयन हेतु लिंक sevainnovationchallenge.in है। ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ के तहत कुल 5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। प्रत्येक सेक्टर में 5 विजेताओं का चयन किया जाएगा तथा प्रत्येक विजेता को 10 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।


इन 6 श्रेणियों में कर सकते हैं भागीदारी

विद्यार्थी-विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के विद्यार्थी, शोधकर्ता एवं फैकल्टी-वैज्ञानिक, शिक्षाविद एवं शोधार्थी, जो अपने शोध को जनहित में उपयोगी बनाना चाहते हैं, स्टार्टअप-प्रारंभिक एवं विस्तार चरण के स्टार्टअप्स, एमएसएम ई एवं उद्योग-उद्योग एवं सेवा-प्रदाता की व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करने वाले उद्यम, व्यक्तिगत इनोवेटर्स -जमीनी स्तर के नवप्रवर्तक एवं स्वतंत्र रूप से समाधान विकसित करने वाले नागरिक तथा सामाजिक उद्यम एवं संस्थान- एनजीओ, स्व-सहायता समूह, सामाजिक उद्यम तथा शैक्षणिक एवं शोध संस्थान इसमें भागीदारी कर सकते हैं।