Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोण्डागांव पुलिस को मिली एक और सफलता। ♦️ जिला कोण्डागांव के थाना पुंगारपाल क्षेत्र में आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर कोण्डागांव नक्सल सेल, डीआरजी/बस्तर फाइटर्स एवं बीडीएस की संयुक्त कार्यवाही। ♦️ 01 नग पाइप बम 04 किलोग्राम, 01 नग इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 18 नग पेंसिल बैटरी, 01 नग कुकर, 1.7 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री सहित भारी मात्रा में नक्सलियों की डम्प सामग्री को सुरक्षा बलों ने किया बरामद।

कोण्डागांव,  असल बात News 28 सितम्बर 2026 जिला कोण्डागांव में श्री बद्रीनारायण मीणा (भा.पु.से.), पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर (छ.ग...

Also Read







कोण्डागांव, 

असल बात News

28 सितम्बर 2026

जिला कोण्डागांव में श्री बद्रीनारायण मीणा (भा.पु.से.), पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर (छ.ग.) एवं श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मर्दापाल, श्री नरेन्द्र पुजारी तथा उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स नोडल) कोण्डागांव श्री सिद्धार्थ बघेल के कुशल पर्यवेक्षण में माओवादियों द्वारा डम्प किये हथियार, आईईडी एवं अन्य सामग्रियों की बरामदगी हेतु सतत् नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में दिनांक 23.09.2026 को आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर तत्काल तस्दीक की कार्यवाही करते हुए नक्सल सेल, डीआरजी/बस्तर फाइटर्स व बीडीएस की संयुक्त टीम थाना पुंगारपाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तुमड़ीवाल, बोंडकापानी, डोंगरीपारा, जुनापानी, आलवाड़ एवं आस-पास जंगल-पहाड़ क्षेत्र में रवाना हुई।

अभियान के दौरान ग्राम आलवाड़ जंगल-पहाड़ी क्षेत्र की सुरक्षापूर्वक कॉर्डन सर्च/डी-माइनिंग की कार्यवाही की गई। इस दौरान 01 नग पाइप बम 04 किलोग्राम, 01 नग इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 18 नग पेंसिल बैटरी, 01 नग कुकर तथा 1.7 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री सुरक्षा बलों द्वारा बरामद की गई।

बरामद सामग्री का विवरण निम्नानुसार है—

क्र./सामग्री/ मात्रा

01 पाइप बम01 नग (वजन 04 किलोग्राम)

02 पेंसिल बैटरी सेल 18 नग

03 डेटोनेटर इलेक्ट्रिक 01 नग

04 कुकर 01 नग (07 लीटर)

05 बारूद 1.7 किलोग्राम

कोण्डागांव पुलिस