कोंडागांव, असल बात News 25 अगस्त 2026 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर कोण्डागाँव पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो अलग-अलग प्रकरणों में 55.470 किलोग...
कोंडागांव,
असल बात News
25 अगस्त 2026
अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर कोण्डागाँव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दो अलग-अलग प्रकरणों में 55.470 किलोग्राम गांजा बरामद, 07 आरोपी गिरफ्तार एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया
कोण्डागाँव पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 55.470 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में संलिप्त 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 01 विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जब्त संपत्ति
दोनों प्रकरणों में पुलिस द्वारा कुल:
- 55.470 किलोग्राम गांजा, 08 पैकेटों में, अनुमानित कीमत ₹27,74,500/-
- थार कार क्रमांक MP 09 BR 7895, अनुमानित कीमत ₹15,00,000/-
- फ्रोकंस कार क्रमांक UP 93 CP 4471, अनुमानित कीमत ₹15,00,000/-
- 06 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹1,60,000/-
सहित कुल लगभग ₹59,34,500/- की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक कोण्डागाँव श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा एवं एसडीओपी कोण्डागाँव श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगातार चेकिंग एवं नाकाबंदी की जा रही थी।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि काले रंग की थार कार क्रमांक MP 09 BR 7895 एवं सफेद रंग की मारुति की फ्रांस कार क्रमांक UP 93 CP 4471 में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर दामनजोडी, ओडिशा से रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना पर कोण्डागाँव पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बायपास रोड, नया बस स्टैंड के पीछे चिखलपुटीपर एवं दुधगाँव एनएच-30 मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की गई। संदिग्ध दोनों वाहनों को रोककर उनमें सवार व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वाहनों की विधिवत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान दोनों वाहनों की डिक्की से 04-04 कुल 08 पैकेटों में 55.470 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों एवं 06 मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस द्वारा निम्न आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है:
1. आक्तर खान, पिता अफसर खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी भौती, थाना भौती, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश।
2. लक्ष्मण खटीक, पिता महेश खटीक, उम्र 32 वर्ष, निवासी भौती, थाना भौती, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश।
3. भावेश केंवट, पिता केशव केंवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी भौती, थाना भौती, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश।
4. देव सेन, पिता हरिशंकर सेन, उम्र 19 वर्ष, निवासी भौती, थाना भौती, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश।
5. अरूण सैन, पिता लक्ष्मण सैन, उम्र 20 वर्ष, निवासी शिवनीपुर, थाना देहात, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश।
6. संजय पाल, पिता रामसिंह पाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी भौती, थाना भौती, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश।
7. वीकेश यादव, पिता सुगर सिंह यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी नयाखेड़ा डेम, थाना पिछोर, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश।
8. 01 विधि से संघर्षरत बालक, उम्र 16 वर्ष, निवासी भौती, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश।
प्रकरण में आरोपियों का कृत्य धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पाए जाने पर दोनों मामलों में पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार 07 आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया है। विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक राजकुमार कोमरा, सहायक उप निरीक्षक निहार रंजन मंडल, लखन यादव, प्रधान आरक्षक अशोक मरकाम, सनीत सोरी, आरक्षक बुधसन कुलदीप, पुनउ राम पटेल तथा साइबर सेल कोण्डागाँव से प्रधान आरक्षक अजय बघेल, प्रशांत जुर्री, आरक्षक संतोष कोड़ोपी, शंकर उसेण्डी, चंदन शोरी, बिरजू सोरी एवं थाना केशकाल से आरक्षक धर्मेंद्र नेगी का विशेष योगदान रहा।
कोण्डागाँव पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


