Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


चंद घंटों में कोण्डागांव पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

  कोंडागांव, असल बात News 25 अगस्त 2026 कोण्डागांव पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज ह...

Also Read




 कोंडागांव,

असल बात News

25 अगस्त 2026

कोण्डागांव पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया।


मामले का संक्षिप्त विवरण :

प्रार्थिया/पीड़िता की माता द्वारा थाना कोंडागांव उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी चंदन पोयाम, पिता धनारू पोयाम, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोलावण्ड, थाना कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव (छत्तीसगढ़) ने पीड़िता को अकेला पाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी द्वारा पीड़िता को डराने-धमकाने तथा दबाव में लेकर कई बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना के कारण पीड़िता के तीन माह की गर्भवती होने की जानकारी भी रिपोर्ट में दी गई है।


रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 263/2026, धारा 64, 64(2)(ड) भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा एवं एसडीओपी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना कोण्डागांव की टीम गठित की गई।


विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी चंदन पोयाम, पिता धनारू पोयाम, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोलावण्ड, थाना कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव को उसके निवास स्थान पर मिलने पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने पर दिनांक 23.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।


पुलिस टीम का विशेष योगदान


उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक राजीव गोटा, पीएसआई रश्मी मिंज, महिला प्रधान आरक्षक विमला माला नेताम, आरक्षक पुनाउ राम पटेल एवं महिला आरक्षक श्यामबती नाग का विशेष योगदान रहा।