Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिला स्तरीय वन महोत्सव-2026: चिपावंड में विधायक लता उसेंडी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प 51 छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल योजना की साइकिल

  कोण्डागांव,  असल बात News जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम प...

Also Read

 



कोण्डागांव, 

असल बात News

जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत चिपावंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय वन महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वन परिक्षेत्र मुलमुला, वनमंडल कोण्डागांव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कटहल का पौधा रोपित कर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने "हमारा संकल्प – एक पेड़, एक जीवन; हरित भारत, स्वस्थ भारत" की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में हरित वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से दोनों ओर ग्रीन बाउंड्री वॉल एवं फेंसिंग का निर्माण कराया गया है। साथ ही परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर का संदेश दिया गया। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों तथा विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की 51 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि योजना का उद्देश्य बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, विद्यालय तक उनकी सुरक्षित एवं सुगम पहुँच सुनिश्चित करना, ड्रॉपआउट दर में कमी लाना तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि विद्यालयों को हरा-भरा बनाना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र के सभी शासकीय संस्थानों में ग्रीन बाउंड्री विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, जनपद पंचायत माकड़ी की अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जनपद पंचायत कोण्डागांव के उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्री नन्दलाल राठौर एवं श्रीमती रदमा बघेल, ग्राम पंचायत चिपाचण्ड की सरपंच सुश्री सूरजबती नेताम,  श्री सेवक राम नेताम, श्री दीपेश अरोरा, श्री संतोष पात्रे, श्री अनिल अग्रवाल, श्रीमती संतोषी देवांगन, श्री बालसिंह बघेल, श्री धनजू मरकाम, श्रीमती ईना श्रीवास्तव, श्री विक्रम सोरी, श्री सुरेश देवांगन, श्री अविनाश सोरी सहित जनप्रतिनिधि, वनमण्डलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह, विभागीय अधिकारी, विद्यालय परिवार, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।