कोण्डागांव, असल बात News कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के व...
कोण्डागांव,
असल बात News
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान नगर पालिका क्षेत्र के फॉरेस्ट कॉलोनी वार्ड निवासी श्रीमती चमेली शोरी ने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनका राशन कार्ड बनाकर उन्हें उपलब्ध कराया। राशन कार्ड मिलने से अब श्रीमती शोरी को शासन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्रतानुसार खाद्यान्न एवं अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। श्रीमती चमेली शोरी ने जनदर्शन में उनकी समस्या का तत्काल समाधान होने पर मुख्यमंत्री, शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


