Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, भिलाई में प्रवेश प्रारंभ,विद्यार्थियों में उत्साह

भिलाई  . असल बात news.   क्षेत्र के अग्रणी एवं प्रतिष्ठित तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में से एक क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ए...

Also Read





भिलाई  .

असल बात news.  

क्षेत्र के अग्रणी एवं प्रतिष्ठित तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में से एक क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी), भिलाई (पूर्व में एम.पी.सी.सी.ई.टी. के नाम से प्रसिद्ध) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।महाविद्यालय में डिप्लोमा, बी.टेक., एम.टेक., एम.सी.ए. एवं पीएच.डी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जा रहे हैं।

एनएएसी ‘ए’ ग्रेड से मान्यता प्राप्त यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी प्राध्यापकों, आधुनिक अधोसंरचना तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों के लिए जाना जाता है। तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाला यह महाविद्यालय विद्यार्थियों को नवाचार, नेतृत्व एवं व्यावसायिक सफलता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया वर्तमान में जारी है तथा इच्छुक विद्यार्थी अपने पसंदीदा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु शीघ्र आवेदन कर सकते हैं। संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिष्ठा एवं बढ़ती मांग के कारण विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में प्रवेश को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

महाविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की सीटें सीमित हैं, इसलिए विद्यार्थियों को अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की सलाह दी गई है। शीघ्र प्रवेश लेने से विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम एवं विशेषज्ञता (स्पेशलाइजेशन) में प्रवेश प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा।

महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनका उज्ज्वल भविष्य सही दिशा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर निर्भर करता है। सभी योग्य एवं इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे यथाशीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर संस्थान से जुड़ें तथा अपने सफल करियर की मजबूत नींव रखें।