Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ सामूहिक योगाभ्यास,उप मुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद विजय बघेल,पूर्व स्पीकर प्रेम प्रकाश पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि हुए शामिल,विद्यार्थियों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया

  *-योगा कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव दुर्ग  . असल बात news.   21 जून 2026. 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला...

Also Read

 








*-योगा कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव

दुर्ग  .

असल बात news.  

21 जून 2026.

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पद्म श्री श्रीमती उषा बारले, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री अभिषेक सांडिल्य, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, एसएसपी श्री विजय अग्रवाल तथा समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। 

इससे पूर्व कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री साव एवं अन्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने संक्षिप्त उद्बोधन में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी को योग दिवस की शुभ-कामनाएं देते हुए कहा कि इस वर्ष संपूर्ण देश में ’’योगा फॉर हेल्दी एजिंग’’ के लिए योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए। योग का जीवन में बड़ा महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है, जिससे शारीरिक एवं बौद्धिक विकास संभव है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों को योग की शपथ दिलाई। 

  सांसद श्री विजय बघेल ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों का अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए कहा कि योग जीवन जीने की प्राचीन परम्परा है। आज योग को देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई है। प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है। उन्होंने कहा कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज विश्व के अनेक देशों में मनाया जा रहा है। सांसद श्री बघेल ने लोगों को आह्वान किया कि ’’करें योग और रहें निरोग’’। योग प्रशिक्षक प्राची भट्टाचार्य एवं डिलिमा मजूमदार ने कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, शिति प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम सहित योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने ओउम् के सुमधुर उच्चारण और शांति पाठ वाचन के साथ योगाभ्यास का समापन किया।