Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

  भिलाई . असल बात news.   सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में योग कार...

Also Read

 





भिलाई .

असल बात news.  

सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ. पी. एस. वर्गीस ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है तथा इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए| महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. शाइनी मेंडोंस ने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है और वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता और भी अधिक बढ़ गई है। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. सुरेखा जवादे ने योगाभ्यास कराया तथा योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालक क्रीडा अधिकारी श्री कैलाश नारायण वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन ले. संतोष यादव द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में एनसीसी एवं एनएसएस इकाई के छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थी, टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर कार्यक्रम को सफल बनाया।