Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिले में औद्योगिक विकास को गति देने उद्योगपतियों एवं व्यापारिक संगठनों के साथ हुई बैठक कलेक्टर ने औद्योगिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने के लिए विभागीय समन्वय का दिया आश्वासन

कोण्डागांव,  असल बात News 18 जून 2026  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा कलेक्टर कार्य...

Also Read


कोण्डागांव, 

असल बात News

18 जून 2026

 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा कलेक्टर कार्यालय सभागार में जिले के उद्योगपतियों, व्यापारिक संगठनों एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में औद्योगिक विकास को गति देना, उद्योग संचालन से संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाओं का सरलीकरण करना तथा नए उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करना था।


बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री हिमालय सेठिया, सहायक संचालक श्रीमती कुसुमलता नेताम, सहायक संचालक श्री वीरेंद्र तांडेकर, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार जैन, सचिव श्री गीतेश गांधी, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हरीश गोलछा, छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ के प्रदेश मंत्री श्री सुनील रत्नाकर सहित जिले के विभिन्न उद्योगपति एवं व्यापारिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान ‘छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-2030’ के अंतर्गत उपलब्ध प्रोत्साहनों, योजनाओं एवं निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही औद्योगिक अधोसंरचना के विकास, नियमों के सरलीकरण, उद्योगों को मिलने वाली सुविधाओं तथा जिले में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के संबंध में सुझाव एवं विचार साझा किए गए।


कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने उद्योग जगत एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जिले में उद्योगों के विकास एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने विभागीय समन्वय को मजबूत बनाकर उद्योगों से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा सुगम औद्योगिक वातावरण तैयार करने पर जोर दिया।


बैठक में जिले की औद्योगिक संभावनाओं के बेहतर उपयोग, रोजगार सृजन तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का समापन महाप्रबंधक श्री हिमालय सेठिया द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।