Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


धान की खरीदी के लिए जोर शोर से तैयारियां ,किसानों में उत्साह, खरीफ सीजन में इस बार धान का उत्पादन और बढ़ने की संभावना - संजय श्रीवास्तव

रायपुर  . असल बात news.   राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत...

Also Read


रायपुर  .

असल बात news.  

राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य में सुशासन काम कर रहा है.प्रशासनिक कामकाज में कसावट आई है.उन्होंने कहा कि यहां सब एक बराबर है,पद पर पहुंचकर कोई अधिकारी किसी से अशिस्ट व्यवहार नहीं कर सकता,नहीं तो उसे उसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा धान की खरीदी के लिए की जा रही व्यापक तैयारियों को देखते हुए किसानों में उत्साह है और आगामी खरीफ सीजन में राज्य में धान का बंपर पैदावार होने की संभावना है.

श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य सरकार,सबके कल्याण के लिए एक समान तरीके से काम कर रही है. मुख्यमंत्री श्री साय,सुशासन तिहार के तहत गांव -गांव पहुंच रहे हैं और आम जनता की समस्याएं सुन रहे हैं तथा उसका निराकरण कर रहे हैं,जिससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है.यहां महिलाओं,श्रमिकों,किसानों के कल्याण के लिए निरंतर काम किये जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों के पास अब कोई काम नहीं बचा है वे लोग सिर्फ ख्याली पुलाव पका रहे हैं. उन लोगों को लग रहा है कि कहीं से कुछ फल टपकेगा तो उसे लपक लेंगे लेकिन आम जनता के आशीर्वाद से ऐसा कहीं नहीं होने वाला है और कांग्रेस के लोगों को हर जगह मुंह की खानी पड़ रही है.शराब घोटाले में धंसी कांग्रेस पार्टी के लोग,धान खरीदी के मुद्दे पर अनर्गल प्रलाप करते रहे हैं. राज्य सरकार नए सीजन में धान की खरीदी के लिए पूरे जोऱशोर के साथ  तैयारी कर रही है. जिससे किसानों का उत्साह बढ़ा है और इस खरीफ सीजन में राज्य में  धान का उत्पादन और अधिक बढ़ने की संभावना है.

उन्होंने कहा कि अशिष्ट व्यवहार करने वाले एक अधिकारी को सस्पेंड करने का जो निर्णय लिया गया उससे आम जनों के बीच दूर-दूर तक अच्छा संदेश गया है. इससे लोगों का विश्वास बढ़ा है कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा.