Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ग्राम औरी में साढ़े तीन एकड़ क्षेत्र में तालाब खुदाई का काम जोरों पर,सांसद विजय बघेल दे रहे हैं लगातार मार्गदर्शन,स्थानीय ग्रामीणों का भी सहयोग

पाटन,दुर्ग  . असल बात news.  वर्षों से आज तक एक भी तालाब नहीं होने से गर्मी के दिनों में भीषण जल संकट से जूझने वाले क्षेत्र  ग्राम औरी में द...

Also Read






पाटन,दुर्ग  .

असल बात news. 

वर्षों से आज तक एक भी तालाब नहीं होने से गर्मी के दिनों में भीषण जल संकट से जूझने वाले क्षेत्र ग्राम औरी में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद के प्रयासों तथा ग्रामीणों के सहयोग से तालाब खुदाई का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है. यहां इस बारिश में तालाब में पानी भरने के लक्ष्य रखा गया है. लगभग 3:30 एकड़ में तलाक खुदाई का कार्य किया जा रहा है.

 प्राप्त जानकारी के अनुसार तालाब खुदाई में ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं. सांसद विजय बघेल ने कल यहां पहुंचकर  ग्राम औरी मै तालाब निर्माण कार्य का अवलोकन किया तथा तालाब खुदाई का कार्य तेज गति से करने के लिए इससे जुड़े लोगों का उत्साह वर्धन किया. उन्होंने पूरे कार्य का अवलोकन किया.  

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने तालाब के किनारे नीम,पीपल और बांस इत्यादि के पौधों का रोपण भी किया. सांसद विजय बघेल ने कहा है कि क्षेत्र में यह एक विशाल तालाब बनेगा इससे हजारों लोगों को पानी की आपूर्ति हो सकेगी. तालाब के सौंदरीकरण का भी काम किया जाएगा और इसके किनारे वृक्षारोपण किया जाएगा.