Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर ने निर्माणाधीन केशकाल बायपास मार्ग का किया निरीक्षण

कोण्डागांव, असल बात News  18 जून 2026 कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने गुरुवार को केशकाल घाटी में निर्माणाधीन बायपास मार्ग का निरीक्षण कर...

Also Read




कोण्डागांव,

असल बात News

 18 जून 2026

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने गुरुवार को केशकाल घाटी में निर्माणाधीन बायपास मार्ग का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। 

उन्होंने निर्माण एजेंसी से परियोजना की विस्तृत जानकारी लेते हुए पुलों के निर्माण तथा अन्य आवश्यक कार्यों को सुनियोजित ढंग से निर्धारित समय-सीमा में प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उल्लेखनीय है कि लगभग 308 करोड़ रुपये की लागत से 11.38 किलोमीटर लंबे केशकाल घाट बायपास का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत दो वृहद एवं दो मध्यम पुलों का भी निर्माण किया जाएगा। बायपास के निर्माण से केशकाल घाटी में यातायात सुगम होगा तथा आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।