Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ग्राम पंचायत गद्दाड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

    कोंडागांव  . असल बात news.   02 मई 2026. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिग...

Also Read

 


 कोंडागांव  .

असल बात news.  

02 मई 2026.

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय व न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी केशकाल श्रीमती सौम्या राय के नेतृत्व में ग्राम पंचायत गद्दाड़, जिला-कोण्डागांव में पुलिस थाना ईरागांव के सहयोग से अधिकार मित्र कु० चमेली यादव के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देकर उन्हें न्याय के प्रति जागरूक बनाना।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। अधिकार मित्र ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, बालक-बालिका, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को महिला अधिकार, बाल संरक्षण, घरेलू हिंसा से संरक्षण, साइबर अपराध से बचाव अन्य विशेष जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। साथ ही उपस्थित लोगो को किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।