* *आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल व विधि से संघर्षरत बालक को मान किशोर न्यायलय पेश किया गया भिलाई . असल बात new...
* *आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल व विधि से संघर्षरत बालक को मान किशोर न्यायलय पेश किया गया
भिलाई .
असल बात news.
सेक्टर 10 में पिछले कुछ महीने से लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओ से स्थानीय रहवासी त्रस्त हो गए हैं. पुलिस को अभी यहां के चोरी के कुछ प्रकरणों के आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है.आरोपियों से चोरी का माल लेने वाला भी पकड़ा गया है. आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भिलाई नगर क्षेत्र सेक्टर-10 से लगातार छोटी-छोटी चोरियों की सूचना प्राप्त हो रही थी जिस पर थाना भिलाई नगर में धारा 303 बीएनएस एवं अप. क्र. 288/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में मुखबिर की सूचना पर आरोपी अंशुल व अपचारी बालक को पकड़ा गया एवं आरोपी अमन साव से 02 नग ए.सी. का आउटर, माल ले जाने की माल वाहक गाड़ी एवं चोरी में प्रयुक्त मो.सा. किमती कुल 3,65,000 एवं 49000 रूपये का माल जप्त किया गया.
आरोपी अमन साहू द्वारा चोरी का माल खरीदा जाने से प्रकरण में धारा 305 (1) एवं 317 (2) प्रकरण में धारा 3 (5) जोड़ी गई आरोपीगण का अपराध सबूत पाए जाने से 01. अंशुल सैनी उम्र 20 वर्ष निवासी सेक्टर 10 भिलाई नगर 02. अमन साव उम्र 22 वर्ष निवासी गौतम नगर सुपेला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं विधि से संघर्षरत बालक को समक्ष किशोर बोर्ड न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. अंशुल सैनी उम्र 20 वर्ष निवासी सेक्टर 10 भिलाई नगर
2. अमन साव उम्र 22 वर्ष निवासी गौतम नगर सुपेला
जप्त मशरूका
1. 02 नग ए.सी. का आउटर,
2. माल ले जाने की माल वाहक गाड़ी एवं चोरी में प्रयुक्त मो.सा. कीमती कुल जुमला 3,65,000 एवं 49000 रूपये


"
"
" alt="" />
" alt="" />


