Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मुख्यमंत्री श्री साय के मंत्रियों की आकस्मिक बैठक लेने के बाद मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की अटकलें हुई और तेज ,....? मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कोई आपातकालीन बैठक नहीं थी

  छत्तीसगढ़  . असल बात news.   राज्य में पिछले कई दिनों से चल रहे मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के समाचारों के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ...

Also Read

 

छत्तीसगढ़  .

असल बात news.  

राज्य में पिछले कई दिनों से चल रहे मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के समाचारों के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर सभी मंत्रियों की आकस्मिक बैठक ली तो ऐसी हवाओं को और बल मिल रहा है.अटकले चल रही है कि मंत्रिमंडल में कुछ मंत्रियों को बदला जा सकता है और इसमें कुछ नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं. इसमें बस्तर संभाग से कुछ चेहरों को जगह मिलने की अधिक संभावना जताई जा रही है.लेकिन बैठक के बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि यह कोई आपातकालीन बैठक नहीं थी.

 राज्य में पिछले लगभग महीने भर से राजनीतिक गलियारे में यह चर्चाएं जोर पकड़ रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में भी मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया जा सकता है. ऐसी अटकलें के बीच तो यह चर्चा भी सामने आई है कि यह पुनर्गठन गुजरात पैटर्न पर हो सकता है.जहां सबसे अचानक  त्यागपत्र ले लिया गया था और फिर नया मंत्रिमंडल गठित किया गया. ऐसी अटकलें के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने निवास पर मंत्रियों की  आकस्मिक बैठक बुला ली.इसकी खबर फैलने के बाद मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की अटकलों को और हवा मिलने लगा.लेकिन, अभी जो ताजा स्थिति है उससे लग रहा है कि मंत्रिमंडल के पुनर्गठन का इंतजार करने वाले लोगों को अभी और लंबा इंतजार तैयार करना पड़ सकता है. प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कह दिया है कि यह कोई आपातकालीन बैठक नहीं थी. बैठक में 12 साल बेमिसाल,विश्वास के विकास कार्यक्रम की समीक्षा की गई है.

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि यह कोई आपातकालीन बैठक नहीं थी। सभी लोगों को भी मालूम है कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जनादेश प्राप्त कर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 12 वर्ष तक कार्य करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। उसी उपलक्ष्य पर 12 साल बेमिसाल: विश्वास के, विकास के" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

 बैठक में इसी की समीक्षा की गई कि हमारे मंत्रीगण इस कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों का क्रियान्वयन किस प्रकार कर रहे हैं।