Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दुर्ग में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन, 17 जून को,निजी नियोजकों से 12 जून तक रिक्तियों की जानकारी आमंत्रित

  दुर्ग  . असल बात news.     01 जून 2026. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग तथा कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, खम्हरिया, भिलाई क...

Also Read

 


दुर्ग  .

असल बात news.  

 01 जून 2026.

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग तथा कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, खम्हरिया, भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 17 जून 2026 को एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। 

खम्हरिया (भिलाई) स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। उपसंचालक (रोजगार) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ऐसे सभी निजी नियोजक जो इस रोजगार मेले के माध्यम से अपने संस्थान के रिक्त पदों पर भर्ती करना चाहते हैं, वे 12 जून 2026 से पहले अपनी रिक्तियों की जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग को अनिवार्य रूप से अधिसूचित कर दें। पोर्टल के जरिए रिक्तियां भेजने के लिए नियोजकों का ई-रोजगार पोर्टल पर ’रोजगार मेला हेतु नियोक्ता पंजीयन’ होना आवश्यक है, जिसके लिए उन्हें अपना जीएसटी क्रमांक और संबंधित दस्तावेज अपलोड करना होगा।

 इस वृहद रोजगार मेले के संबंध में किसी भी प्रकार की विस्तृत या अतिरिक्त जानकारी के लिए इच्छुक नियोक्ता एवं आवेदक मालवीय नगर चौक स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में सीधे संपर्क कर सकते हैं।