Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बीएसपी स्क्रैप चोरी प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी सहित दो आरोपी और गिरफ्तार, प्रकरण में अवैध परिवहन व लोडिंग सहित करोडों रुपए की चोरी की संपत्ति की गई है बरामद

▪️ *पुलिस टीम द्वारा देवरिया (उत्तरप्रदेश) में दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।* ▪️ *विवेचना के दौरान स्क्रैप चोरी में सं...

Also Read


▪️ *पुलिस टीम द्वारा देवरिया (उत्तरप्रदेश) में दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।*

▪️ *विवेचना के दौरान स्क्रैप चोरी में संलिप्तता पाए जाने पर एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया 

भिलाई,दुर्ग.

असल बात news.   

बीएसपी स्क्रैप चोरी प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा उन लोगों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।इसमें मुख्य फरार आरोपी संजय सिंह को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।बताया जाता है कि अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी पुलिस से बचने हेतु लगातार स्थान बदलकर रह रहा था। इस प्रकरण में कार्यवाही के दौरान लगभग 250 टन लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है, जप्त की गई। साथ ही परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहनों एवं मशीनों सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट नंबर 18 ए/05, एच.आई.ए. हथखोज भिलाई में जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न हाईवा एवं ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ बीएसपी से चोरी किए गए लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग लोड होना पाया गया।

मौके पर लोहे की प्लेट, बीम कटिंग एवं अन्य स्क्रैप सामग्री का बड़े पैमाने पर भंडारण पाया गया। साथ ही स्क्रैप की लोडिंग एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं मशीनरी भी मौके पर मौजूद थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

प्रकरण में पूर्व में 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान मुख्य फरार आरोपी संजय सिंह की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी उत्तरप्रदेश में छिपकर रह रहा है। सूचना पर विशेष पुलिस टीम गठित कर उत्तरप्रदेश रवाना किया गया। जांच के दौरान आरोपी का देवरिया में छिपकर रहना पता चला, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उसके ठिकाने पर दबिश देकर घेराबंदी की गई तथा उसे गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया।

विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी पिंटू उर्फ उपेंद्र ओझा की भी स्क्रैप चोरी प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पूछताछ हेतु 07 दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

▪️ आरोपी का नाम 

1. संजय सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, भिलाई।

2. पिंटू उर्फ उपेंद्र ओझा, उम्र 48 वर्ष, निवासी सड़क नंबर 26, सेक्टर-05, भिलाई।

▪️ जप्त सामग्री :

1. लगभग 250 टन लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग।

2. स्क्रैप परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त विभिन्न वाहन एवं मशीनरी।

3. कुल अनुमानित जप्त संपत्ति मूल्य लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये।

उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई की पुलिस टीम तथा विवेचना में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके द्वारा लगातार प्रयास कर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की चोरी, अवैध परिवहन अथवा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।