भिलाई। असल बात news. भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं गौरवशाली ...
भिलाई।
असल बात news.
भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर महात्मा गांधी कला मंदिर,सिविक सेंटर, भिलाई में "विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक कांग्रेस के शासन के बावजूद देश जिन मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा था, उनका समाधान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। आतंकवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, रक्षा उत्पादन एवं रक्षा निर्यात में वृद्धि ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।
श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गईं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले, उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली, स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया तथा जनधन योजना ने करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया। किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि, आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा तथा कोविड महामारी के दौरान देशवासियों को मुफ्त टीकाकरण और अनेक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराना भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिले और महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए गए। सड़क, रेल, हवाई अड्डों, एक्सप्रेस-वे, डिजिटल नेटवर्क, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के माध्यम से देश के आधारभूत ढांचे का अभूतपूर्व विकास हुआ। धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, भ्रष्टाचार पर अंकुश, अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विश्व के अनेक देशों के साथ भारत के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा।
सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है और वैश्विक मंच पर उसका सम्मान निरंतर बढ़ रहा है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन और विकास के सपनों को प्रधानमंत्री श्री मोदी साकार कर रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान भारत ने न केवल अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर अनेक देशों तक पहुंचाकर विश्व में अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, सड़क, रेल और हवाई संपर्क का विस्तार तथा आधारभूत संरचना का तीव्र विकास नए भारत की पहचान बन चुका है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला भिलाई के जिलाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन ने की। उन्होंने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया तथा संगठन के कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सम्मेलन में सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री रिकेश सेन, विधायक श्री डोमन लाल कोर्सवाड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामजी भारती, पूर्व विधायक श्री लाफचंद बाफना, पूर्व विधायक श्री जागेश्वर साहू, श्री दीपक ताराचंद साहू, श्री इन्द्रजीत सिंह (गोल्डी), श्रीमती सरस्वती बंजारे, श्री भोजराज सिन्हा, कार्यक्रम संयोजक श्री चन्ना केशवालु, त्रिलोचन सिंह, विनोद सिंह, पारस जंघेल, मनीष अग्रवाल, जिला मीडिया सह प्रभारी श्री सूरज जायसवाल सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन भाजपा जिला प्रवक्ता श्री प्रेमलाल साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक श्री चन्ना केशवालु ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, चंद्रकांता मांडले, मंत्री रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, पारस जंघेल,कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह,कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, प्रवक्ता विजय सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, रिंकू साहू, ज्ञानदास मानिकपुरी, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दिनेश देवांगन, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक के. रूद्रमूर्ति, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी,शशि भगत, तरुण सिंह, रामजी निर्मलकर, कुमन साहू, घनश्याम साहू, डॉ. प्रदीप चौधरी,एवं मंडल महामंत्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


