Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


डेढ़ करोड़ रुपये के धान घोटाले में समिति प्रबंधक और ऑपरेटर के खिलाफ होगी FIR, खाद्य अधिकारी ने दिए जांच के निर्देश

  कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया और लोहारा विकासखंड में एक बार फिर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का धान घोटाला सामने आया है। खाद्य अधिकारी ने इसे श...

Also Read

 कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया और लोहारा विकासखंड में एक बार फिर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का धान घोटाला सामने आया है। खाद्य अधिकारी ने इसे शासन की धान उपार्जन नीति का गंभीर उल्लंघन बताते हुए समिति प्रबंधक और ऑपरेटर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के कड़े निर्देश दिए गए ।




क्या है पूरा मामला ?

विकासखंड पंडरिया क्षेत्र स्थित कामठी समिति में खाद्य विभाग की जांच के दौरान 3289 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी-विक्रय का खुलासा हुआ है। वहीं लोहारा विकासखंड के धरमगढ में तकरीबन 1200 क्विंटल धान का हेरा फेरी सामने आया है।


जांच में करीब डेढ़ करोड़ करोड़ रुपये की राशि के गबन की बात सामने आई है। आरोप है कि प्रभारी प्रबंधक दयाराम पुसऊ, ऑपरेटर और अन्य संलिप्त लोगों ने आपस में मिलकर राशि का बंदरबांट किया। खाद्य विभाग के अनुसार उक्त राशि संबंधित समिति प्रबंधक, ऑपरेटर एवं अन्य दोषियों से वसूली योग्य है।


खाद्य अधिकारी चंद्र शेखर देवांगन ने इसे शासन की धान उपार्जन नीति का गंभीर उल्लंघन बताया है। साथ ही शासन को षड्यंत्रपूर्वक आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप में समिति प्रबंधक और ऑपरेटर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के कड़े निर्देश दिए गए।