Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


युवक दो लड़कियों से प्रेम संबंध के तनाव में फंदे पर लटका

  सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंधों के तनाव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली...

Also Read

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंधों के तनाव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक दो लड़कियों के साथ संबंधों को लेकर मानसिक दबाव में था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणगढ़ का है।





जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान मुकेश सिरदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने बीती रात के समय घर के मयार में साफे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि मुकेश का पहले से एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। वहीं कुछ दिन पहले वह जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कंदराई से एक नाबालिग लड़की को भगाकर अपने साथ लाया था। नाबालिग लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। दोनों लड़कियों से एक साथ संबंध बनाए रखने के कारण युवक मानसिक तनाव में था, जिसके वजह से उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस ने आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं की है।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।