Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दो दिन पहले रायपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पीए बता कर ठगी, भिलाई में गृह मंत्री का ओएसडी बताकर खिलाड़ियों को धमकाने की घटना आरोपी गिरफ्तार

भिलाई   असल बात news.  दो दिन पहले रायपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पीए बता कर ठगी करने की हाई प्रोफाइल घटना हुई थी जिसके आरोपी को प...

Also Read

भिलाई  

असल बात news. 

दो दिन पहले रायपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पीए बता कर ठगी करने की हाई प्रोफाइल घटना हुई थी जिसके आरोपी को पकड़ लिया गया है.वहीं भिलाई में गृह मंत्री का ओएसडी बताकर खिलाड़ियों को धमकाने की घटना हुई है. इस प्रकार में भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार खुर्सीपार में चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान आरोपी  स्वयं को गृह मंत्री का ओएसडी बताकर खिलाड़ियों को धमकी दे रहा था. आरोपी के विरुद्ध खुर्सीपार पुलिस के द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है.

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम खुर्सीपार में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं डराने-धमकाने की शिकायत प्राप्त हुई।आरोपी द्वारा स्वयं को माननीय गृह मंत्री का ओएसडी बताकर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध  प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।प्रकरण में धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया।

थाना खुर्सीपार क्षेत्र स्थित दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम खुर्सीपार में आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान आरोपी सर्वेश सिंह द्वारा स्वयं को माननीय गृह मंत्री का ओएसडी बताते हुए खिलाड़ियों को डराने-धमकाने एवं अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई। 

▪️आरोपी का विवरण :

1. सर्वेश सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी नेताजी चौक लिंक रोड, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)