भिलाई,दुर्ग . असल बात news. यहां एस टी एफ कॉलोनी डी ब्लॉक फ्लैट नंबर डी -15 स्थित एस टी एफ आरक्षक ललितेश यादव की पत्नी और उसके पुत्र ...
भिलाई,दुर्ग .
असल बात news.
यहां एस टी एफ कॉलोनी डी ब्लॉक फ्लैट नंबर डी -15 स्थित एस टी एफ आरक्षक ललितेश यादव की पत्नी और उसके पुत्र की पुत्र की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भी एक महिला है. आरोपी ने इन पर सब्जी काटने वाली चाकू से हमला किया था. घटना प्रातः सुबह लगभग 8:00 बजे की बताई जा रही है.
पुलिस से पाडु जानकारी के अनुसार आरोपी ने आरक्षक के मकान में बालात प्रवेश कर उसकी पत्नी श्रीमती रीना यादव उम्र 35 वर्ष, उसकी पुत्री नैना यादव उम्र 12 वर्ष एवं पुत्र आदित्य यादव उम्र 08 वर्ष को हत्या की नीयत से घर में रखे सब्जी काटने वाले चाक़ू से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. घायल तीनों व्यक्तियों को पड़ोसियों की मदद से तत्काल उपचार हेतु हाईटेक हॉस्पिटल स्मृति नगर में एडमिट कराया गया,जहाँ पर उपचार के दौरान श्रीमती रीना यादव एवं उनके आठ वर्षीय पुत्र आदित्य यादव की मृत्यु हो गई है.
घायल लड़की नैना यादव 12 वर्ष का अस्पताल में इलाज चल रहा है प्रकरण में प्रार्थी एस टी एफ आरक्षक अमीष यादव की रिपोर्ट पर आरोपी सरोजनी भारद्वाज 25 वर्ष के विरुद्ध हत्या एवं हत्या के प्रयास के तहत धारा 109,103 (1) बी एन एस के तहत अपराध क़ायम किया जाकर आरोपीया सरोजनी भारद्वाज को पूछताछ पश्चात प्रकरण में गिरफ़्तार किया गया है प्रकरण में हत्या के कारणों के संबंध में आरोपिया से पूछताछ विवेचना की जा रही है.आरोपीया सरोजनी भारद्वाज ग्राम हल्दीडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ती के निवासी बताई जा रही है जो कि अभी हाल निवासी आशा नगर सिकोला भाठा थाना मोहन नगर मैं रह रही थी.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


