भिलाई . असल बात news. शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में 'बूथ प्रबंधन एवं संगठन सृजन' अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 01, जुनव...
भिलाई .
असल बात news.
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में 'बूथ प्रबंधन एवं संगठन सृजन' अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 01, जुनवानी खमरिया में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक श्री मुकेश चंद्राकर के निज निवास पर हुई।
बैठक में मुख्य रूप से श्री मुकेश चंद्राकर (अध्यक्ष, शहर जिला कांग्रेस कमेटी),श्री नरसिंहनाथ ( अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसानाला सुपेला ) उपस्थित थे.इस को संबोधित करते हुए श्री मुकेश चंद्राकर ने कहा कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई बुथ मजबूत होगा तभी कांग्रेस मजबूत होगी "बूथ स्तर का प्रबंधन ही किसी भी चुनाव की सबसे मजबूत कड़ी होती है। हमारा बूथ स्तर का संगठन सक्रिय और सजग है, तो हमें जीतने से कोई रोक नहीं सकता। हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर हर घर तक पहुंचना है और जनहित के मुद्दों को उठाना है।
ब्लॉक अध्यक्ष श्री नरसिंहनाथ ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, "संगठन का सृजन नए और पुराने कार्यकर्ताओं के समन्वय से ही संभव है। हमारा लक्ष्य जमीन से जुड़े लोगों को पार्टी से जोड़ना और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। पार्टी का हर एक कार्यकर्ता सबसे बड़ी ताकत है।"इस बैठक में जी. राजू मो. रफीक खान, आनंद डोंगरे ,हीरा शंकर साहू ,दीपक भाटिया ,रविंद्र सिंह, अली हुसैन सिद्दीकी ,मनीष शुक्ला, गोविंद कोसले ,महेंद्र साहू, छगन साहू, भानु प्रताप ,विजय चौबे, वीणा देश लहरे व खमरिया जुनवानी के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपास्थि.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


