Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पुरानी भिलाई के पुरैना में पाँच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना

  भिलाई,दुर्ग  . असल बात news.   पिछले दिनों पाटन विकासखंड के एक गांव में 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसे बोरी में भरकर फेंक देने का ...

Also Read

 भिलाई,दुर्ग  .

असल बात news.  

पिछले दिनों पाटन विकासखंड के एक गांव में 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसे बोरी में भरकर फेंक देने का मामला सामने आया था,हालांकि इस वीभत्स कांड में बच्ची की जान बच गई थी,अभी पुरानी भिलाई के ग्राम पुरैना में एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म  के प्रयास का मामला आया है. ऐसी अबोध बच्चियों के साथ इस तरह की वीभत्स घटनाओं का समाचार लिखते यह सोचकर हमारे हाथ कांप रहे हैं कि आखिर इस समाज में हो क्या रहा है,और हम भी इसी समाज का हिस्सा है इसलिए,ऐसी घटनाओं से हमें खुद शर्मिंदगी महसूस हो रही है.लेकिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं,इसके प्रति आम लोग सजग हो सके और अपने बच्चों के बचाव का उपाय के लिए सतर्क रहें,इसकी जानकारी देने के लिए यह समाचार लिखना पड़ रहा है.हम सिर्फ पहचान छिपाने के लिए आरोपी की फोटो नहीं दे रहे हैं,वरन इसलिए भी आरोपी की फोटो नहीं दे रहे हैं,क्योंकि ऐसा घृणित काम करने वाले आरोपियों की फोटो के लिए हमारे समाचारों में कोई जगह नहीं है.

स्थानीय पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पुरानी भिलाई अंतर्गत ग्राम पुरैना में एक पाँच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना सामने आई है. प्रकरण में  धारा 137(2), 65(2), 296, 115(2), 351(3) बी एन एस एवं 4,12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 

दुष्कर्म का प्रयास करने वाले  आरोपी किशोर चौहान 23 वर्ष को पुलिस हिरासत में लिया गया है एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। ऐसी घटनाओं से समाज में आक्रोश पनप रहा है.