Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


Breaking,दुर्ग जिले में शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों को वाहन चलाते समय,अब अनिवार्य रूप से हेलमेट, सीट बेल्ट पहनना होगा, निर्देश जारी, स्वयं की सुरक्षा के लिए पहनना है हेलमेट

दुर्ग . असल बात news.   दुर्ग जिले में अब प्रत्येक शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों के लिए  वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना  अनिवार्य ...

Also Read

दुर्ग .

असल बात news.  

दुर्ग जिले में अब प्रत्येक शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके लिए जिले के कलेक्टर के द्वारा आदेश जारी किया गया है.उल्लेखनीय है कि यहां जिला तथा पुलिस प्रशासन द्वारा आम लोगों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है.इसी कड़ी में पुलिस विभाग के सभी लोगों के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना पहले ही अनिवार्य किया जा चुका है.पिछले कुछ महीनो के दौरान बिना हेलमेट पहने वाहन चलाते पकड़े गए पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई है.ऐसी कार्रवाई से,जिला प्रशासन- पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि वाहन चलाते समय,हेलमेट पहनने के मामले में उसका रूख सख्त बना है.इसमें विभाग के लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा.अब जिला प्रत्येक शासकीय अधिकारियों- कर्मचारियों को सीट बेल्ट और हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दुर्ग द्वारा जारी निर्देशानुसार सभी शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों को वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट/सीटबेल्ट धारण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिला दण्डाधिकारी दुर्ग द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासकीय कार्यालयों में पदस्थ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वयं की सुरक्षा तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट अनिवार्य रूप से धारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु सभी विभाग प्रमुखों को अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों से पालन कराया जाना सुनिश्चित करने कहा गया है।

यातायात पुलिस दुर्ग एवं जिला प्रशासन के द्वाराआमजन से भी अपील की गई है कि सुरक्षा नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।