Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बंगाल में तनाव: TMC सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, कई जगह BJP–TMC कार्यकर्ताओं में झड़प; DGP का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया गया

 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार के ...

Also Read

 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बंगाल के कई हिस्सों में जमकर बवाल हुआ। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली से पहले बीजेपी और टीएमसी (BJP and TMC) समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। जबकि हुगली में TMC सांसद मिताली बाग (Mitali Bag) की कार पर हमला हुआ। टीएमसी सांसद की कार पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया गया। टीएमसी ने इस हमले के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है।


सांसद मिताली बाग ने भी फेसबुक लाइव के दौरान दावा किया कि अरामबाग में उनके चुनाव प्रचार के दौरान उनकी कार पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया। उन्होंने कहा कि हमले में लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया और इसके पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ बताया जा रहा है। इस घटना में सांसद और उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं।

हमला उस वक्त हुआ, जब मिताली बाग गोगहाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं। हमले में कार के शीशे टूट गए। सांसद और उनके ड्राइवर को चोट आई है। दोनों को आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। TMC ने अपने ट्वीट में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा। उसी के बाद यह हमला हुआ।


ममता बनर्जी की पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि- अमित शाह ने हमारे नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकी दी थी कि जो कोई भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा। आज उस धमकी पर कार्रवाई हुई। हमारी MP मिताली बाग, जो अनुसूचित जाति समुदाय की चुनी हुई महिला प्रतिनिधि हैं, उन पर BJP के गुंडों और बदमाशों ने बेरहमी से और कायरतापूर्ण हमला किया। उनकी कार में तोड़फोड़ की गई। उनकी विंडशील्ड तोड़ दी गई। कांच के टुकड़े उनके शरीर में घुस गए। सुनिए वह दर्द से तड़प रही थीं। यह एक चुने हुए सांसद की जान लेने की कोशिश है। अमित शाह ने मंच से आदेश दिया। उनके गुंडों ने इसे सड़क पर लागू किया। चेन ऑफ़ कमांड सीधी है। ज़िम्मेदारी उनकी है। जब हार सामने हो तो BJP इस हद तक जाने को तैयार है। हिंसा। खून। एक महिला पर हमला। एक अनुसूचित जाति के प्रतिनिधि पर हमला। दिनदहाड़े। बिना शर्म के।

केंद्र ने बंगाल DGP का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया

इधर केंद्र सरकार ने सेकेंड फेज की वोटिंग से ठीक दो दिन पहले पश्चिम बंगाल के DGP सिद्धनाथ गुप्ता के कार्यकाल को 30 अप्रैल 2026 के बाद छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।




मोदी की रैली से पहले जमकर बवाल

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले जमकर बवाल हुआ।देर रात टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हुई। पुलिस थाने के सामने हुई इस हिंसक घटना में दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। विवाद पोस्टर और बैनर फाड़ने को लेकर शुरू हुआ, जिस पर दोनों पार्टियों ने एक‑दूसरे पर आरोप लगाए। इस दौरान पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई।

वहीं प्रदेश के भांगुर इलाके से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के घर से 79 देसी बम बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी रफीकुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे चरण के मतदान से पहले पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल तेजी से गर्माता नजर आ रहा है।