Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


Breaking,छत्तीसगढ़ में बढ़ने जा रही हैं लोकसभा सीटों की संख्या,यहां लोकसभा सीटों की संख्या 11 से बढ़कर हो सकती है 18,शीघ्र होने जा रहा है संशोधन,कई सीट हो सकती हैं महिलाओं के लिए आरक्षित ,15 दिनों के भीतर आ रहा है बिल

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़  असल बात news.             0 विशेष संवाददाता               0 अशोक त्रिपाठी    राजनीतिक गलियारे में, इसको लेकर बहुत पहले ...

Also Read


नई दिल्ली,छत्तीसगढ़ 

असल बात news.

           0 विशेष संवाददाता 

            0 अशोक त्रिपाठी  

राजनीतिक गलियारे में, इसको लेकर बहुत पहले से अनुमान लगाया जा रहा है,चर्चाएं चल रही हैं कि लोकसभा की सीटों में क्या वृद्धि की जाएगी और इस पर कब तक निर्णय हो सकता है...? तो हम अब आपको बता दें कि इस पर बहुत जल्दी निर्णय आ जाने की संभावना है.छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा की सीटे 11 से बढ़कर 18 तक हो सकती है. हां एक और महत्वपूर्ण जानकारी आ रही है कि इसमें से कई सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित की जाएगी. ऐसे में यहां महिला वर्ग में खुशी की लहर दौड़ सकती है. उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा की 5 से अधिक सीट ऐसी हो गई है जहां 20 लाख से अधिक मतदाता हो गए हैं. वैसे लोकसभा की यह जो सीटे बढ़ने वाली है सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही इसमें बढ़ोतरी नहीं होने जा रही है वरन पूरे देश भर में लोकसभा की सीटे बढ़ने जा रही हैं. इस संशोधन के लिए लोकसभा और राज्यसभा में विधेयक लाया जाने वाला है और उसके पारित होने के बाद ही लोकसभा की सीटे बढ़ सकेगी. पता चला है कि देशभर में लोकसभा की सीटे 543 से बढ़कर 816 करने की तैयारी की जा रही है.

उच्च सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हालांकि अभी 2 अप्रैल को लोकसभा का बजट सत्र आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है लेकिन लोकसभा और राज्यसभा का विशेष सत्र आगामी 16 अप्रैल से 3 दिनों के लिए बुलाए जाने की संभावना है.इस सत्र में लोकसभा की सीटे बढ़ा जाने के लिए संशोधन विधेयक लाया जा सकता है. यह विधायक आ गया और पारित हो गया तो छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सीटे 11 से बढ़कर 18 तक हो सकती हैं. जो जानकारी है उसके अनुसार केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री किरण रिजिजु ने लोकसभा और राज्यसभा के विशेष क्षेत्र के बारे में विपक्ष को पूरी जानकारी दे दी है. यह भी कहा जा रहा है कि लोकसभा की सीटे बढ़ाने का bill पारित हो जाने के बाद राज्यों के द्वारा भी विधानसभा सीटों में बढ़ोतरी के बारे में शीघ्र ही विधेयक लाना शुरू कर दिया जाएगा. छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा सीटों की संख्या 90 से बढ़कर 120 करने के बारे में काफी पहले से चर्चा शुरू हो गई है.

अब हम बात करें छत्तीसगढ़ की लोकसभा सीटों के बारे में तो, छत्तीसगढ़ में कई लोकसभा सीटे ऐसी हैं जहां मतदाताओं की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई है और आने वाले लोकसभा चुनाव तक यहां मतदाताओं की संख्या 25 लाख तक छू जाने की संभावना है. ऐसे में यह तो तय माना जा रहा है कि जिन लोकसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई है वहाँ परिसीमन कर दो लोकसभा सीटे बनाई जा सकती हैं. इसमें दूसरे लोकसभा क्षेत्र से भी कुछ ऐसा जोड़ा जा सकता है. वैसे यहां ज्यादातर लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 15 लाख से ऊपर हो गई है.

कहा जा रहा है कि लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के लिए मतदाताओं की संख्या बड़ा आधार होगा. अब आप देखेंगे तो रायपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या वर्ष 2024 के लोकसभा निर्वाचन के समय 23 लाख से अधिक हो गई थी. ऐसे में इसके चुनाव के समय किसी भी उम्मीदवार के लिए अपने प्रत्येक मतदाता  तक पहुंच पाना कितना कठिन हो जाता है इसे समझा जा सकता है. और आम मतदाताओं का भी अपने प्रतिनिधि तक पहुंचना कठिन रहता है. माना जा रहा है कि ऐसी ही समस्याओं को दूर करने के लिए नई सीटे गठित की जाएगी. छत्तीसगढ़ में वर्ष 2024 के आंकड़ों के अनुसार  रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चंपा, राजनांदगांव और रायगढ़ में मतदाताओं की संख्या 20 लाख से अधिक है. एक बात यह भी उल्लेखनीय है कि इन सभी क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या, प्रत्येक 5 वर्ष में 2 लाख मतदाता की दर से बढ़ोतरी हो रही है. इस तरह से जिन लोकसभा क्षेत्र में  वर्ष 2024 के लोकसभा  चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या 18 लाख के आसपास दर्ज की गई थी वहां भी अब मतदाताओं की संख्या 20 लाख से ऊपर हो जाने वाली है.  

छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा चुनाव 2019 के समय कुल मतदाताओं की संख्या 1,89,99,251 दर्ज की गई थी जिसमें महिला मतदाताओं का प्रतिशत कुल मतदाताओं का 49.91% था।वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,76,64,520 थी, जिनमें से 49.35% महिला मतदाता थीं।

संसद का बजट सत्र 16 अप्रैल से फिर 3 दिनों के लिए आहूत किए जाने की संभावना है. इसमें वह विधेयक  प्रस्तुत किया जा सकता है जिसमें,लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव किया जाएगा. इस दौरान महिला आरक्षण को जल्द से जल्द लागू करने के बारे में भी निर्णय होने की संभावना है।

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि एक प्रमुख कानून पर विचार करने के लिए सदन जल्द ही फिर से बैठक करेगा।हमारे पास कुछ विधेयक और महत्वपूर्ण मुद्दे हैं और हमने इसे विपक्ष के साथ भी साझा किया है। उन्होंने कहा'अगले दो तीन हफ्तों में हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण विधेयक लाने जा रहे हैं।'

Budget session of Parliament to reconvene on April 16 for 3 days The budget session of Parliament will reconvene on April 16 after a brief recess to pass bills to increases the number of Lok Sabha seats from 543 to 816 so that the Women's Reservation low can be implemented at the earliest.

The government is learnt to have conveyed to the opposition parties that the houses are likely to meet for 3 days beginning April 16. Parliamentary affairs minister Kiran rijiju,while speaking in Rajya Sabha on Thursday, said the house will meet again soon to consider a key legislation.We have certain bills and important issues and we have a shared this with the opposition also. we are going to have a very important bill in the next two three weeks,he said.