Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


एनएमडीसी में निदेशक (वित्त) के रूप में श्री अनुराग कपिल ने पदभार किया ग्रहण

    नई दिल्ली . असल बात news.  भारतीय रेलवे लेखा सेवा  ( आईआरएएस )  के  1998  बैच के अधिकारी श्री अनुराग कपिल ने भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क...

Also Read

 


 नई दिल्ली .

असल बात news. 

भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएसके 1998 बैच के अधिकारी श्री अनुराग कपिल ने भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी लिमिटेड में मंगलवार को निदेशक (वित्तके रूप में पदभार ग्रहण किया

भारतीय रेलवे और सीपीएसयू में 26 वर्षों से अधिक के करियर के साथ , श्री कपिल वित्तीय प्रबंधन और सार्वजनिक क्षेत्र के अभिशासन में परिचालन विशेषज्ञता तथा  रणनीतिक विजन का अनुभव रखते  हैं। उन्होंने भारतीय रेलवे में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधकएफए एंड सीएओ (ट्राफिक), एफए एंड सीएओ (वित्त एवं जनरलतथा  उप मुख्य सतर्कता अधिकारी सहित प्रमुख पदों पर कार्य किया है। उन्होंने कोयला मंत्रालय में निदेशक के रूप में भी कार्य  किया  तथा कार्य के दौरान  मंत्रालय में महत्वपूर्ण नीति और क्षेत्रीय कार्यों का भी सुव्यवस्थित  रूप  से संचालन किया  है।


एनएमडीसी में कार्यग्रहण से पूर्व , वे रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक,वित्त (व्यय)  के रूप में कार्यरत थेजहां उन्होंने भारतीय रेलवे के लिए वित्तीय नीति मामलोंव्यय प्रबंधनयोजनापरियोजना निगरानी तथा  उत्पादकता विश्लेषण का  दायित्व भी निभाया था। उन्होंने रेलवे के सभी  सीपीएसई में पूंजी पुनर्गठनसमझौता ज्ञापनोंविनिवेश प्रस्तावों और वित्तीय अनुमोदन से संबंधित पहल सहित पीएसयू अभिशासन को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अपने सेवा काल के दौरान , श्री कपिल ने वित्तीय निरीक्षणनीति निर्माण एवं  रणनीतिक योजना बनाने में मजबूत नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। उनके अनुभव में सरकारी लेखांकनपरियोजना मूल्यांकनपीपीपी ढांचेअनुबंध प्रबंधन एवं  आर्विट्रेशन,बजटीय नियंत्रणलागत-लाभ विश्लेषण तथा  कार्यक्रम मूल्यांकन में विशेषज्ञता शामिल  हैं। उन्होंने कोयला क्षेत्र में प्रमुख राष्ट्रीय नीतियों के निर्माण में योगदान दिया तथा  प्रमुख विनिवेश पहलों और नियामक ढांचे की स्थापना से जुड़े रहे हैं।.