Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


चार सप्ताह के लिए टीवी समाचारों की टीआरपी रोकने का निर्देश, संकट की स्थितियों के दौरान अटकलों और सनसनीखेज खबरों पर अंकुश लगाने उठाया गया कदम

   नई दिल्ली  . असल बात news.  सरकार ने ताजा घटनाक्रमों के मद्देनज़र आगामी चार सप्ताह के लिए टीवी समाचार चैनलों के टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (ट...

Also Read

 

 नई दिल्ली  .

असल बात news. 

सरकार ने ताजा घटनाक्रमों के मद्देनज़र आगामी चार सप्ताह के लिए टीवी समाचार चैनलों के टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (टीआरपी) की रिपोर्टिंग पर रोक लगा दी है.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरानकुछ टीवी समाचार चैनलों को अनावश्यक सनसनीखेज और अटकलबाजी वाली सामग्री प्रसारित करते हुए पाया गया था। संघर्ष या संकट के समय में टीवी चैनलों द्वारा इस तरह का व्यवहार देखा गया है। इससे जनता में दहशत फैलने की भी संभावना होती हैविशेषकर प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले मित्रों और परिवार के सदस्यों को लेकर चिंता होती है।

अतःएहतियाती उपाय के तौर पर सरकार ने चार सप्ताह की अवधि के लिए टीवी समाचार चैनलों के टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (टीआरपी) की रिपोर्टिंग रोकने का निर्देश दिया है। इन निर्देशों को सभी हितधारकों ने व्यापक रूप से स्वीकार कर लिया है और अब तक इसके विरुद्ध कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है।

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने लोकसभा में श्री ईटाला राजेंद्र द्वारा पूछे गए प्रश्नों के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।