Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सहेली ज्वेलर्स में हंगामा: गहना चोरी के आरोप पर कर्मचारी को 8 घंटे बंधक बनाकर पीटने का दावा, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज

  रायपुर। राजधानी के सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स शॉप में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब दुकान के कर्मचारी आर्यन शर्मा पर लाखों के गह...

Also Read

 रायपुर। राजधानी के सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स शॉप में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब दुकान के कर्मचारी आर्यन शर्मा पर लाखों के गहनों की चोरी का आरोप लगाया गया। वहीं कर्मचारी आर्यन का आरोप है कि उसे दुकान में बंधक बनाकर 8 घंटे तक बेरहमी से पीटा गया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सहेली ज्वेलर्स के संचालक ने कर्मचारी पर करीब 6.49 लाख रुपये के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। दुकान में लगे CCTV फुटेज में कर्मचारी को गहने जेब में रखते हुए देखा गया है। दुकान प्रबंधन का दावा है कि पूछताछ के दौरान कर्मचारी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने गहने वापस कर दिए।



वहीं कर्मचारी आर्यन शर्मा ने सहेली ज्वेलर्स के संचालक पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसे बंधक बनाकर करीब 8 घंटे तक बेरहमी से पीटा गया। साथ ही उसकी मां से जेवर मंगवाकर छोड़ने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।


अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है, क्योंकि एक ही घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों FIR के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस मामले में सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।