दुर्ग . असल बात news. पाटन के फुंडा में सार्वजनिक मार्ग पर वाहनों को लापरवाहीपूर्वक खड़ा कर आम नागरिकों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न करने...
दुर्ग .
असल बात news.
पाटन के फुंडा में सार्वजनिक मार्ग पर वाहनों को लापरवाहीपूर्वक खड़ा कर आम नागरिकों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न करने तथा विवाद की स्थिति के मामले में पुलिस ने 02 वाहन चालकों पर अपराध दर्ज, 05 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।पुलिस द्वारा समझाइश दिए जाने के बावजूद विवाद समाप्त नहीं करने पर दोनों वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 285 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।कार्रवाई के दौरान एक पीकप वाहन एवं एक आईचर ट्रक को जप्त किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अगस्त को रात्रि लगभग 02:00 बजे ग्राम फुण्डा पेट्रोल पंप के पास पीकप वाहन क्रमांक CG 04 CP 1340 एवं आईचर ट्रक क्रमांक CG 07 CZ 7732 को आम सड़क पर खड़ा कर आवागमन में बाधा उत्पन्न किए जाने तथा वाहन चालकों के मध्य बहस एवं विवाद की स्थिति निर्मित होने की सूचना थाना पाटन पुलिस को प्राप्त हुई।
सूचना पर थाना पाटन पुलिस एवं एसीसीयू टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संबंधित व्यक्तियों को समझाइश देकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया गया। समझाइश के बावजूद विवाद की स्थिति समाप्त नहीं होने एवं मौके पर तनाव की स्थिति निर्मित होने पर दोनों वाहन चालकों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 303/2026 एवं 304/2026, धारा 285 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इसके साथ ही शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों वाहन चालकों एवं उनके साथियों के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
घटना स्थल
ग्राम फुण्डा पेट्रोल पंप के पास, थाना पाटन क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. भूपेष कुमार बघेल, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम खोपली, थाना उतई, जिला दुर्ग।
2. राजू कुमार धुर्वे, उम्र 28 वर्ष, निवासी सोमनापुर महामाया पारा, थाना कुण्डा, जिला कवर्धा।और
1. राजू कुमार धुर्वे, उम्र 28 वर्ष, निवासी सोमनापुर महामाया पारा, थाना कुण्डा, जिला कवर्धा।
2. मोहन सोरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी गरियाबंद, हाल फुण्डा, थाना पाटन, जिला दुर्ग।
3. मानस चंदेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कसही, थाना पाटन, जिला दुर्ग।
उक्त कार्रवाई में थाना पाटन पुलिस एवं एसीसीयू टीम की भूमिका रही। टीम द्वारा सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने, संबंधित व्यक्तियों को समझाइश देने तथा स्थिति सामान्य नहीं होने पर नियमानुसार एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक मार्गों पर वाहन इस प्रकार खड़ा न करें जिससे आम नागरिकों की आवाजाही प्रभावित हो। किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। सार्वजनिक व्यवस्था एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले कृत्यों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


