दुर्ग . असल बात news. दुर्ग शहर मेंशासकीय जिला अस्पताल दुर्ग के आगे नल घर के पास चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ बेचने ग्राहक की तलाश क...
दुर्ग .
असल बात news.
दुर्ग शहर मेंशासकीय जिला अस्पताल दुर्ग के आगे नल घर के पास चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ बेचने ग्राहक की तलाश करने पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा चिट्टा (हेरोईन) के अवैध कारोबार से जुड़े प्रकरण की एंड-टू-एंड विवेचना करते हुए पूर्व में गिरफ्तार दो आरोपियों से प्राप्त जानकारी एवं मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आज दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार प्रकरण में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 28 अगस्त को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग के आगे नल घर के पास दो व्यक्ति चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ अपने पास रखकर विक्रय हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के लिए थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा दोनों व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम विकास यादव एवं फयाज खोखर उर्फ सोहेल बताया। वैधानिक कार्रवाई में विकास यादव के कब्जे से 7,370 मिलीग्राम तथा फयाज खोखर उर्फ सोहेल के कब्जे से 7,000 मिलीग्राम चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ जप्त किया गया। दोनों आरोपियों से कुल 14,370 मिलीग्राम (14.370 ग्राम) मादक पदार्थ, अनुमानित कीमत 1,48,300 रुपये, तथा 02 मोबाइल फोन, कीमत 20,000 रुपये, कुल जुमला कीमत 1,68,300 रुपये जप्त की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
प्रकरण की एंड-टू-एंड विवेचना के दौरान पूर्व में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ, मेमोरेण्डम कथन, उपलब्ध साक्ष्यों एवं लगातार पतासाजी के आधार पर प्रकरण में संलिप्त दो अन्य आरोपियों की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आज सिफतैन रजा एवं डारेन असरफी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा प्रकरण में शामिल होना बताए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
जप्त सामग्री
दिनांक 22.08.2026 को पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से
1. 7,370 मिलीग्राम चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ, कीमत लगभग 78,300 रुपये एवं 01 रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत 10,000 रुपये।
2. 7,000 मिलीग्राम चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ, कीमत लगभग 70,000 रुपये एवं 01 ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत 10,000 रुपये।
3. कुल 14,370 मिलीग्राम (14.370 ग्राम) चिट्टा (हेरोईन) जैसा मादक पदार्थ तथा 02 मोबाइल फोन, कुल कीमत लगभग 1,68,300 रुपये।
दिनांक 26.08.2026 को गिरफ्तार आरोपियों से
4. सिफतैन रजा के कब्जे से 01 Apple कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत 15,000 रुपये।
5. डारेन असरफी के कब्जे से 01 Apple कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत 10,000 रुपये एवं 01 Tecno कंपनी का मोबाइल फोन।
उक्त कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा प्रारंभिक सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा इसके बाद एंड-टू-एंड विवेचना, पूछताछ, मेमोरेण्डम कथन एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर प्रकरण से जुड़े दो अन्य आरोपियों की पहचान कर आज उनकी गिरफ्तारी की गई। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


