Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


APK डाउनलोड करते ही खाते से साफ़ हुए पैसे: ट्रैफिक चालान के बाद अब बिजली बिल अपडेट के नाम पर नई ठगी

  बिलासपुर . सायबर ठग अब आरटीओ और ट्रैफिक चालान के बाद बिजली बिल के नाम पर एपीके फाइल भेजकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. ऐसे दो अलग-अलग ...

Also Read

 बिलासपुर. सायबर ठग अब आरटीओ और ट्रैफिक चालान के बाद बिजली बिल के नाम पर एपीके फाइल भेजकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. ऐसे दो अलग-अलग मामले सामने आए. पहला मामला चकरभाठा थाना और दूसरा सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. दोनों ही मामलों में अब तक पीड़ितों ने थाने में एफआईआर दर्ज नहीं कराई है


चकरभाठा थाना क्षेत्र के हाईकोर्ट आवासीय परिसर निवासी यश राज सिंह के नाम पर ठगों ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी, जिसमें बिल अपडेट एपीके लिखा था. जैसे ही उन्होंने फाइल डाउनलोड की, उनका फोन हैक हो गया और खाते से 62 हजार रुपए कट गए.



वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कस्तूरबा नगर निवासी भूमिका चौहान ने एनसीआरबी पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराई. उनके मोबाइल नंबर पर भी बिल अपडेट के नाम पर एपीके फाइल आई. फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और खाते से पैसे कट गए.


दरअसल, बिजली कंपनी सीएसपीडीसीएल हर महीने उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप नंबर पर बिल भेज रही है. इसकी जानकारी ठगों को भी है, इसलिए वे अब लोगों को बिल अपडेट के नाम पर एपीके फाइल भेज रहे हैं. लोग नुकसान की जानकारी न होने के कारण इसे डाउनलोड कर सायबर ठगी का शिकार बन रहे हैं.