भिलाई,असल बात भिलाई नगर, चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में भक्ति और सेवा का एक अनुपम उदाहरण देखने को मिला। क्ष...
भिलाई,असल बात
भिलाई नगर, चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में भक्ति और सेवा का एक अनुपम उदाहरण देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक रिकेश सेन ने चैत्र नवरात्र की नवमी के शुभ अवसर पर लोकांगन परिसर वैशाली नगर में एक विशाल 'कन्या भोज एवं पूजन' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस भव्य आयोजन में 5100 से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया।
विधायक श्री सेन ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मिलकर पूर्ण विधि-विधान से देवी स्वरूप कन्याओं के पैर पखारे, उन्हें तिलक लगाया और आरती उतार कर उनका आशीर्वाद लिया।
*कन्या पूजन एवं भोज*
विधानसभा से 5 हजार 100 कन्याओं को आदरपूर्वक बैठाकर स्वरुचि भोज कराया गया। विधायक दंपति ने स्वयं कन्याओं को भोजन परोसा।
*उपहार एवं आशीर्वाद*
पूजन के पश्चात सभी कन्याओं को फल, मिठाई, शिक्षण सामग्री और विशेष उपहार भेंट किए गए। नन्हीं कन्याओं के जयकारों से पूरा लोकांगन परिसर 'जय माता दी' के उद्घोष से गुंजायमान रहा।
*धार्मिक वातावरण*
कार्यक्रम स्थल को विशेष रूप से सुसज्जित किया गया था, जहाँ माँ जगदंबा की आराधना का दिव्य एवं भव्य माहौल निर्मित हुआ।
इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि बेटियाँ साक्षात माँ दुर्गा का रूप होती हैं। चैत्र नवरात्रि की नवमी पर इन 5100 कन्याओं की सेवा और पूजन करने का सौभाग्य मिलना मेरे और वैशाली नगर परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। हमारा प्रयास है कि समाज में नारी शक्ति का सम्मान बढ़े और सनातन परंपराओं का संरक्षण हो।
इस विशाल आयोजन में वैशाली नगर विधानसभा के हजारों गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अनुकरणीय पहल की सराहना की।
असल बात,न्यूज



"
"
" alt="" />
" alt="" />


