*दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – एटीएम उखाड़कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार ▪️ *रात्रि में सुनसान एटीएम को निशाना बना...
*दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – एटीएम उखाड़कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
▪️ *रात्रि में सुनसान एटीएम को निशाना बनाकर मशीन उखाड़ने का प्रयास करने वाले आरोपी गिरफ्तार
▪️ *उत्तरप्रदेश से आकर रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा
▪️ *चोरी की मेटाडोर वाहन एवं उपकरणों का उपयोग कर एटीएम उखाड़ने की सुनियोजित साजिश उजागर
▪️ *आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज पाए गए
दुर्ग,भिलाई .
असल बात news.
नंदिनी नगर क्षेत्र के ग्राम ननकट्ठी में लगभग 5 महीने पहले हिताची कंपनी के एटीएम को उखाड़ने के प्रकरण का पर्दाफाश हो गया है और पुलिस को इसके आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल गई है.आरोपियों ने उस एटीएम मशीन को एक वाहन से बांधकर खींचकर उखाड़ने की कोशिश की थी.लेकिन आसपास के लोगों के पहुंच जाने पर आरोपी फरार हो गए थे. विवेचना में पता चला है कि आरोपी एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हुए हैं तथा अलग-अलग राज्यों में जाकर एटीएम मशीनों को निशाना बनाते रहे हैं.पकड़े गए आरोपी,वाहन चलाने अथवा फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते थे और इसी दौरान चोरी करने के लिए एटीएम की रैकी करते थे.जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पहले भी कई अपराध में संयुलिप्त रह चुके हैं.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रिपोर्ट पर प्रकरण में धारा 331(3), 305(ए), 62, 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह के रूप में कार्य करते हुए विभिन्न राज्यों में एटीएम मशीनों को निशाना बनाते हैं। आरोपियों द्वारा घटना से पूर्व रायपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार रेकी कर सुनसान एवं हाईवे के समीप स्थित एटीएम का चयन किया जाता था।
पता चला कि आरोपियों द्वारा ग्राम गनियारी से मेटाडोर वाहन क्रमांक CG 07 AV 1310 चोरी कर घटना को अंजाम देने हेतु उपयोग किया गया। रस्सी एवं अन्य उपकरणों की सहायता से एटीएम मशीन को वाहन से बांधकर खींचकर उखाड़ने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान आसपास के लोगों के जागने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
तकनीकी साक्ष्य एवं अंतरराज्यीय समन्वय के आधार पर थाना माधवनगर जिला कटनी (म.प्र.) के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी आरीफ उर्फ बाठू एवं अहसान उर्फ एहसास की संलिप्तता का पता चला। न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिन्होंने पूछताछ में उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया।
देखिए,आरोपी कैसे देते थे अपराध को अंजाम
पूछताछ में आरोपियों द्वारा यह भी बताया गया कि वे वारदात के दौरान मोबाइल फोन बंद रखते थे तथा इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से संपर्क करते थे एवं एटीएम के सीसीटीवी कैमरों को निष्क्रिय करने हेतु पेंट/ग्रीस का उपयोग करते थे ,जिससे फुटेज ना आ सके एवं घटना में चोरी करने के लिये जान के लिये हर बार नई वाहन जो स्वयं की नही होता को किराये या खरीदी करने के नाम से वाहन स्वामी मांग कर लाते है जिस जगह घटना कारित करते है वहाँ पर उस वाहन का नंबर प्लेट बदली कर देते है। किसी भी जगह होटल लॉज ढाबा में नही रूकते है और न ही ढ़ाबा में जाकर एक साथ जाकर खाना खाते है। हाईवे में पढ़न वाले टोल से नही गुजरते है कोई अन्य विकल्प रास्ते से गुगल मैप के माध्यम से गुजरते है।
ये लोग अपने राज्य से दूर जा कर गाड़ी चलाने का काम करना या फेरी में घुम घुमकर कपड़ा बेचने का काम करये थे ताकि ये जिस क्षेत्र का ATM उखाड़ना है,उसका पूरी रेकी की जा सके । ये लोग रायपुर होते हुए दो दिन पहले ननकट्टी आकर रैकी किए आने जाने और भागने की रास्ता सुनसान इलाका होने से चुना गया.. इन्तजार खान, मुकीम, ईनाम तीनों दिन में शहर क्षेत्र में रैकी कर वाहन मेटाडोर को चोरी कर एटीएम उखाड़ने तोड़फोड़ करने सभी निकले थे। मेटाडोर से ही ग्राम ननकट्टी में एटीएम को उखाड़न का प्रयास किये थे ।
▪️ घटना का कारण :
आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से एटीएम मशीन से नगदी चोरी करना
▪️ घटनास्थल :
ननकट्ठी बस स्टैंड के पास, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग
▪️ *आरोपी का नाम
1. आरीफ उर्फ बाठू, उम्र 35 वर्ष, निवासी रसूलपुर, जिला मेरठ (उ.प्र.)
2. अहसान उर्फ एहसास, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम नकलाराई, जिला शामली (उ.प्र.)
▪️ *जप्त सामग्री
1. मेटाडोर वाहन क्रमांक CG 07 AV 1310
2. रस्सा एवं एटीएम तोड़फोड़ में प्रयुक्त अन्य उपकरण
▪️ *आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड
1. थाना माधवनगर, जिला कटनी (म.प्र.) में अपराध क्रमांक 1016/2025
2. थाना बावना, जिला मेरठ (उ.प्र.) में अपराध क्रमांक 40/2018
3. जीआरपी थाना मेरठ (उ.प्र.) में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध
4. थाना दोघाट (उ.प्र.) में अपराध क्रमांक 09/2016
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना नंदिनी नगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें विवेचना अधिकारी एवं थाना स्टाफ द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं अंतरराज्यीय समन्वय स्थापित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि एटीएम एवं सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संगठित अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


